
'हिंदुओं की आस्था का मजाक उड़ाना ठीक नहीं', मेनका गांधी के बयान पर ISKCON का पलटवार
AajTak
मेनका गांधी के बयान को ISKCON ने सनातन पर हमला बताया है. संस्था के पीआरओ ने कहा है कि मेनका गांधी ISKCON के प्रति शाश्वत झूठ बोल रही हैं. हम उनके इस विडियो की निंदा करते हैं. आजकल यह फैशन बन गया है कि जो देश में नहीं चलता वह सनातन धर्म से जुड़े लोगों और संस्था के ऊपर आक्रमण कर देता है.
इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) ने बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है, जिसमें उन्होंने संस्था पर कसाइयों को गाय बेचने का आरोप लगाया था. मेनका के बयान को ISKCON के जनसंपर्क अधिकारी ने सनातन धर्म पर हमला बताया है. उन्होंने कहा है कि सनातन पर आक्रमण आजकल फैशन बन गया है. हिंदुओं की आस्था का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है.
ISKCON के PRO राधारमण दास ने कहा,'मेनका गांधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ISKCON के प्रति शाश्वत झूठ बोल रही हैं. हम उनके इस विडियो की निंदा करते हैं. आजकल यह फैशन बन गया है कि जो देश में नहीं चलता वह सनातन धर्म से जुड़े लोगों और संस्था के ऊपर आक्रमण कर देता है. ये बहुत दुखद है. ISKCON पूरे विश्व में गोसेवा के लिए प्रसिद्ध है. ISKCON के भक्त जी-जान लगाकर गोसेवा करते हैं. लोगों को ISKCON की गोशाला में जाकर यह देखना चाहिए.
दौरे का VIDEO जारी करना चाहिए
राधारमण दास ने मेनका गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने अनंतपुर की गोशाला में जाने की बात कही है, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं दिया. अनंतपुर गोशाला की तरफ से बताया गया है कि वो कब आईं किसी को नहीं पता है. उन्हें प्रमाण देना चाहिए कि वह कब गईं और अगर उन्होंने अपने दौरे का कोई वीडियो बनाया है तो उसे भी जारी करना चाहिए. मेनका झूठ बोल रही हैं. उन्होंने पवित्र हरिनाम संकीर्तन करते भक्तों का भी मजाक बनाया है. सनातन धर्म के अनुसार कलयुग का युग धर्म है. हिंदुओं की आस्था का इस तरह मजाक उड़ाना ठीक नहीं है. ISKCON के भक्त बहुत आहत हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
बता दें कि सोशल मीडिया पर मेनका गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ISKCON पर कसाइयों को गाय बेचने का बेहद संगीन आरोप लगाया है. मेनका ने ISKCON को देश की सबसे बड़ी धोखेबाज संस्था बताया है. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि ISKCON गौशालाएं स्थापित करता है और इसके लिए सरकार से जमीन का बड़ा टुकड़ा लेता है और असीमित लाभ भी कमाता है. संस्था पर निशाना साधते हुए मेनका ने कहा,'मैंने हाल ही में (आंध्र प्रदेश में) उनकी (ISKCON) अनंतपुर गोशाला का दौरा किया था. वहां एक भी गाय अच्छी स्थिति में नहीं थी. गौशाला में कोई बछड़ा नहीं था, जिसका मतलब है कि सभी को बेच दिया गया.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








