
'हार के बाद जीत का ढोल बजाना उनका पुराना रवैया...', PAK के दावों पर MEA का तंज
AajTak
पाकिस्तान की 'जीत' के दावे पर तंज कसते हुए जायसवाल ने कहा कि 'जीत का दावा करना पाकिस्तान की पुरानी आदत है.' भारत-पाकिस्तान के बीच 1971, 1975 और 1999 में हुए पिछले युद्धों के बाद के हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हार के बावजूद पाकिस्तान हमेशा इसके उलट दावा करता रहता है. 'हार जाओ लेकिन जीत का ढोल बजाओ, पाकिस्तान का ये पुराना रवैया है'.
भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान के 'जीत' के दावों पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 मई की सुबह जब पाकिस्तान के एयरबेस तबाह कर दिए गए, तब खुद इस्लामाबाद ने नई दिल्ली से संपर्क किया था. विदेश मंत्रालय ने कहा, 'पाकिस्तान का पुराना रवैया है, हार जाओ लेकिन जीत का ढोल बजाओ.'
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'असल में भारत का रुख वही रहा. पाकिस्तान का रुख तब बदला जब 10 मई की सुबह उसके एयरबेस तबाह कर दिए गए.' उन्होंने आगे कहा, 'आपको सिर्फ यह देखना है कि संघर्षविराम की शर्तों को लेकर किसने किसे कॉल किया. सबको पता है, सैटेलाइट तस्वीरें अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं.'
'हमने दिए हमलों के सैटेलाइट सबूत'
विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि जहां भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ढांचों पर किए गए हमलों के सैटेलाइट सबूत दिए हैं, वहीं पाकिस्तान अपने दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं दे सका है.
रणधीर जायसवाल ने पत्रकारों से कहा, 'मैं आपसे अपील करता हूं कि आप उन स्थानों को देखें जिन्हें पाकिस्तान ने भारत में निशाना बनाए जाने का दावा किया है, और उसकी तुलना उन जगहों से करें जिन्हें हमने सफलतापूर्वक निशाना बनाया और नष्ट किया. इससे आपको सच्चाई खुद-ब-खुद समझ में आ जाएगी.'
'हार के बावजूद जीत का दावा करता रहता है पाक' पाकिस्तान की 'जीत' के दावे पर तंज कसते हुए जायसवाल ने कहा कि 'जीत का दावा करना पाकिस्तान की पुरानी आदत है.' भारत-पाकिस्तान के बीच 1971, 1975 और 1999 में हुए पिछले युद्धों के बाद के हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हार के बावजूद पाकिस्तान हमेशा इसके उलट दावा करता रहता है. 'हार जाओ लेकिन जीत का ढोल बजाओ, पाकिस्तान का ये पुराना रवैया है'.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







