
हार का विकल्प 'जीत' है, खुदकुशी नहीं, बच्चे को मजबूत बनाने में पेरेंट्स का होता है ये रोल
AajTak
World Suicide Prevention Day 2023: अगर आप बच्चे की परवरिश उसके परफॉर्मेंस के आधार पर प्यार या गुस्सा दिखाकर नहीं करते हैं तो यकीन मानिए आपके बच्चा पढ़ने में भले ही औसत हो, लेकिन वो एक बेहतर व्यक्ति बनेगा. बच्चे अगर घर से तुलना करना नहीं सीखेंगे तो वो खुद भी कभी दूसरों से अपनी नकारात्मक रूप से तुलना नहीं करेंगे, इस तरह उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रहेगी.
जिंदगी अनमोल है, यह किसी कॉम्पिटिशन में फेल होने या हार पर गवां देना वाला विकल्प कतई नहीं है. लेकिन कई लोग इसे छोटी-छोटी बात पर दांव पर लगा देते हैं. खासकर बच्चे बहुत कम उम्र में छोटी-छोटी असफलताओं से हारकर जिंदगी से हार जाते हैं और सुसाइड जैसा खतरनाक रास्ता चुन लेते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में वर्तमान में हर साल लगभग 7 लाख लोग सुसाइड कर लेते हैं. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया था भारत में आत्महत्या की दर 2020 में 11.3 से बढ़कर 2021 में चिंताजनक 12 हो गई है. वहीं 2023 अगस्त महीने तक राजस्थान के कोटा में ही 22 छात्रों ने सुसाइड कर लिया है. इसलिए लोगों को जिंदगी का मोल समझना जरूरी हो गया है. इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी माता-पिता की है.
जिंदगी के मायने समझाने और आत्महत्या को रोकने के लिए रणनीतियों की ओर जागरूक करने के लिए हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) मनाया जाता है. छात्रों को जिंदगी के मायने समझाने में माता-पिता का रोल सबसे ज्यादा है. उन्हें सबसे पहले बच्चे की परवरिश में उसके परफॉर्मेंस के आधार पर प्यार या गुस्सा करना छोड़ना होगा.
World Suicide Prevention Day 2023: स्टूडेंट्स सुसाइड के पीछे होती हैं ये भी वजहें, ये उलझन सुलझाना जरूरी
भले ही उसका परफॉरमेंस उतना बेहतर नहीं है जितना आप चाहते हैं, लेकिन वो एक बेहतर व्यक्ति बनेगा. बच्चे अगर घर से तुलना करना नहीं सीखेंगे तो वो खुद भी कभी दूसरों से अपनी नकारात्मक रूप से तुलना नहीं करेंगे, इस तरह उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रहेगी. बच्चे को एंजाइटी और डिप्रेशन से दूर रखने के लिए आपका उसका दोस्त होना जरूरी है. तभी तनाव या परेशानी के वक्त आप उसके हावभाव या संवाद से उसे समझ सकते हैं. इसी आधार पर उन्हें समझा सकते हैं.
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक व शिक्षाविद डॉ हंसराज सुमन कहते हैं कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बाद रिजल्ट के मायने बहुत बदल गए हैं. अब रिजल्ट उतना प्रभावी नहीं रह गया है जितना पहले था. पहले 12वीं के रिजल्ट का असर स्नातक दाखिले पर पड़ता था. लेकिन अब शिक्षा नीति आने के बाद यूनिवर्सिटीज दाखिले का सिस्टम सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एडमिशन टेस्ट पर आधारित हो गया है. दिल्ली विश्वविद्यालय समेत देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में इसी टेस्ट के जरिये एडमिशन देते हैं.
कहानी उम्मीद की: कोटा के माहौल में मैं भी मेंटली परेशान हो गया था... फिर हालात से ऐसे उबरा

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










