हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में तेजी से बढ़े कोविड केस, ऑनलाइन किया गया MBA कोर्स
AajTak
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में सबसे ज्यादा 12 गुना कोरोना केस मिले हैं. ये पूरे हार्वर्ड के दो तिहाई पॉजिटिव केस हैं. इस समस्या को देखते हुए बिजनेस स्कूल ने एमबीए कोर्स को ऑनलाइन कर दिया है.
हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के सामने साल 2020 की तरह ही एक बार फिर 2021 असहज रूप से कठिन नजर आ रहा है. पोएट्स एंड क्वांट्स की रिपोर्ट के अनुसार हार्वर्ड बिजनेस स्कूल छात्रों के बीच कोविड पॉजिटिव के संक्रमण में लगातार वृद्धि के मामलों के बाद सभी प्रथम वर्ष के एमबीए छात्रों के पाठ्यक्रमों के लिए दूरस्थ शिक्षा की व्यवस्था कर दी है. यह कदम इस सप्ताह 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा. Harvard Business School with substantial ongoing outbreak. 2/3 of all Harvard student cases are from HBS. Positivity rate is 12X rest of Harvard. They are taking this seriously; while the vaccine is great, it is not enough. pic.twitter.com/8aFizqzhoH

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










