
हार्ले डेविडसन बाइक पर दूध बेचने निकला युवक, बताई ये वजह
AajTak
महंगी बाइक और कार के शौकीन तो आपको आमतौर पर मिल ही जाएंगे. लेकिन अगर कोई 5 लाख की बाइक पर दूध बेचने निकला हो तो आपका चौंकना लाजमी है. आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स से मिलवाएंगे जिसके ऐसे ही शौक ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.
कल्पना कीजिए कि सुबह-सुबह आपके दरवाजे पर दूध वाले ने दस्तक दी. आप हमेशा की तरह हाथ में पतीला लेकर दूध लेने दरवाजे पर आए, लेकिन दरवाजा खोलते ही आपको दिखे कि दूध वाला हार्ले डेविडसन जैसी महंगी मोटरसाइकिल पर आया है तो आपको कैसा लगेगा? जाहिर-सी बात है कि आप ये देखकर चौंक जाएंगे.
शायद आप ये भी कहें कि आखिर कोई इतनी महंगी बाइक पर दूध क्यों बेच रहा है? हम आपकी जिज्ञासा समझ सकते हैं. लेकिन इस कल्पना को गुरुग्राम के फरीदाबाद के रहने वाले शख्स ने सच कर दिखाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वो वीडियो आपने जरूर देखी होगी, जिसमें एक शख्स हार्ले डेविडसन पर दूध बेचते दिखाई दे रहा है. इस शख्स का नाम है अमित भड़ाना. गुरुग्राम के फरीदाबाद जिले के मोहब्ताबाद गांव में रहने वाले अमित को अब लोग हार्ले डेविडसन वाले मिल्कमैन के नाम से जानते हैं.
अमित ने आजतक से बातचीत में बताया कि वो पहले बैंक में नौकरी करते थे. दूध का कारोबार उनका फैमिली बिजनेस है. कुछ समय बाद जब नौकरी में मन नहीं लगा तो उन्होंने फैमिली बिजनेस को ही आगे बढ़ाने का सोचा. अमित भड़ाना के पास हार्ले डेविडसन की स्ट्रीट 750 बाइक है. इसकी कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये है.
ऐसे में हमारे मन में भी सवाल आया कि बाइक की जितनी माइलेज है, उसपर दूध बेचना तो घाटे का सौदा होगा. इसके जवाब में अमित ने हमें बताया कि दूध के कारोबार में होने वाले मुनाफे से ही उन्होंने हार्ले डेविडसन खरीदी थी. हालांकि इसके बावजूद भी वो दूध बेचने के लिए होंडा की बाइक ही इस्तेमाल करते थे. लेकिन एक दिन किसी कारणवश बाइक खराब हो गई तो उन्हें मजबूरन हार्ले पर ही दूध लेकर जाना पड़ा.
वीडियो बनाने और पोस्ट करने के शौकीन अमित भड़ाना ने बस इसी दौरान हार्ले डेविडसन पर जाते हुए एक वीडियो बना लिया और उसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया, लेकिन देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया. अमित का कहना है कि अब वह दूध बेचने के लिए अपनी हार्ले डेविडसन पर ही जाते हैं. ये अब उनका शौक बन गया है.
अगर आपने हार्ले डेविडसन पर दूध बेचने वाला वीडियो देखा होगा, तो आपका ध्यान इस बात पर जरूर गया होगा कि नंबर प्लेट पर गाड़ी के नंबर की जगह 'निर्भय गुर्जर' लिखा हुआ है. हमने इस बारे में भी अमित से बात की. उन्होंने बताया कि ये उनके भतीजे का नाम है. नंबर प्लेट पर नाम लिखे होने की वजह से उनका दो बार चालान भी हो चुका है. हालांकि अभी तक उन्होंने इसे बदला नहीं है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








