
हार्दिक पटेल ने बदला ट्विटर हैंडल का बायो और कवर इमेज, कांग्रेस का जिक्र हटाया
AajTak
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल के बायो से कांग्रेस का जिक्र हटा दिया है. कांग्रेस से नाराज चल रहे हार्दिक ने अपने ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल फोटो और कवर इमेज भी बदल दी है.
गुजरात में कांग्रेस के नंबर दो नेता हार्दिक पटेल और पार्टी के बीच दूरी बढ़ती नजर आ रही है. पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल का बायो बदल दिया है. हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल के बायो से कांग्रेस का उल्लेख हटा दिया है. हार्दिक पटेल की ओर से ट्विटर हैंडल का बायो बदले जाने के बाद अब उनके अगले कदम को लेकर कयासों का दौर और तेज हो गया है.
हार्दिक पटेल ने बायो बदलने के साथ ही कवर इमेज और प्रोफाइल फोटो भी बदल दी है. हार्दिक की प्रोफाइल फोटो और कवर इमेज से भी कांग्रेस का नाम गायब है जो पहले था. हार्दिक पटेल की ओर से बायो और ट्विटर प्रोफाइल की तस्वीरें बदलने का कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कांग्रेस पार्टी और उनके बीच तना-तनी चल रही है.
हार्दिक पटेल के इस कदम के बाद सियासी अटकलों का दौर तेज हो गया है. हार्दिक पटेल के अगले कदम को लेकर इन कयासों ने अब और भी रफ्तार पकड़ ली है कि वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं. हार्दिक पटेल, पाटीदार नेता नरेश पटेल को पार्टी में लिए जाने समेत कई मुद्दों को लेकर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे थे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









