
हादसों से सबक नहीं! 310km/h की स्पीड से बाइक चलाई, Video बनाया
AajTak
बाइकर दिलप्रीत का एक वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. इसमें वह 310 की स्पीड पर बाइक चलाते हुए नजर आए. हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद रोड सेफ्टी को लेकर भी सवाल उठे हैं. क्योंकि, जिस ईस्टर्न पेरिफेरल-वे पर यह बाइक चल रही थी. वहां कार के लिए भी मैक्सिमम 120km/h की स्पीड निर्धारित है.
एक लड़के ने 300 से ज्यादा की स्पीड पर बाइक चलाई. इसका वीडियो भी बनाया. यह वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में 310 की स्पीड पर लगातार चार बार बाइक चलाते हुए लड़का नजर आता है. हालांकि, यह कारनामा किसी रेसिंग ट्रैक पर नहीं, बल्कि ईस्टर्न पेरिफेरल-वे पर किया. वीडियो सामने आने के बाद सेफ्टी को लेकर तमाम सवाल खड़े हो गए हैं.
हाल में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal expressway) पर फर्राटा भर रही बीएमडब्लू (BMW) हादसे का शिकार हो गई थी. बीएमडब्लू भी स्पीड लिमिट से कहीं अधिक स्पीड पर चल रही थी. हादसे में चारों कार सवार लोग मारे गए थे.
वहीं, इस बाइक के वीडियो को Wild Wing Rider यूट्यूब चैनल पर 20 अगस्त को अपलोड किया गया. बाइकर दिलप्रीत अपनी बाइक पर संडे राइड पर निकले हुए थे, उनके साथ दूसरे बाइकर्स भी थे.
वीडियो में दिलप्रीत ने बाइक से 250 की स्पीड तो कई बार पार की. 310 की स्पीड का आंकड़ा उन्होंने चार बार लगातार छुआ.
वायरल वीडियो में दिलप्रीत ईस्टर्न पेरिफेरल-वे पर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह कह रहे हैं कि तेज बाइक चलाना फन के साथ मेहनत का काम होता है. वीडियो में एक जगह ऐसी भी दिखी, जहां रोड पर पैच दिख रहा था. इस जगह भी दिलप्रीत 200 से 250 की स्पीड पर बाइक चलाते हुए नजर आए. जिन बाइकर्स के साथ वह संडे राइड पर निकले थे, उनमें वह सबसे आगे बाइक चलाते हुए दिखे.
बाइकर दिलप्रीत ने वीडियो में कहा कि कोई भी ऐसा ना करें. दिलप्रीत के इस वीडियो में निंजा 2000, बीएमडब्लू, डुकाटी, अपाचे 310 जैसी कई तेज रफ्तार वाली बाइक नजर आईं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









