
हादसे से चंद सेकंड पहले की तस्वीर, काफी खुश थे फिर... आखिर क्या हुआ था इन दोनों भाइयों के साथ?
AajTak
ये लोग अपने साथ पुराना कोडैक इंस्टामैटिक कैमरा लेकर गए. सभी एक दूसरे की तस्वीरें क्लिक कर रहे थे. जब बाल खड़े हुए तो जोर जोर से हंसने लगे. इन्होंने अपने कैमरे से जो तस्वीरें ली थीं. वो स्थानीय रेंजर्स को दे दी गईं.
ये तस्वीर दिखने में बेहद ही डरावनी लग रही है. इसमें दो भाइयों को देखा जा सकता है. जिनके बाल खड़े हुए हैं. जबकि पीछे अंधेरा छाया हुआ है. तस्वीर उस वक्त ली गई, जब ये मस्ती करने के लिए अपने अन्य भाई बहनों के साथ यहां आए थे. दोनों अपने बालों को खड़ा होता देख बेहद खुश हो गए. ये इस बात से अनजान थे कि इन पर एक कयामत आने वाली है. कुछ सेकंड बाद ही वो हो गया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.
तस्वीर में नजर आ रहा बड़ा लड़का उस वक्त 18 साल का था. उसका नाम माइक मकलीकेन है. जबकि उसका भाई 12 साल का था. जिसका नाम सियान था. ये दोनों अमेरिका के कैलिफोर्निया के सिकोइया नेशनल पार्क में मोरो रॉक की चोटी पर हाइकिंग करने गए थे. इनके साथ इनका बड़ा भाई जेफ, 15 साल की बहन मैरी और मैरी की दोस्त मार्गी थी. ये लोग अपने साथ पुराना कोडैक इंस्टामैटिक कैमरा लेकर गए. सभी एक दूसरे की तस्वीरें क्लिक कर रहे थे. जब बाल खड़े हुए तो जोर जोर से हंसने लगे.
माइकल ने बताया उस दिन क्या हुआ?
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, माइकल ने 2013 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैंने मैरी की तस्वीर ली और मैरी ने मेरी और सियान की तस्वीर क्लिक की. मैंने हवा में अपना हाथ उठाया. तभी वहां जोर जोर से आवाज आने लगी.' इसके बाद तापमान तेजी से कम हो गया. सभी को लगा कि कुछ गलत होने वाला है इसलिए पहाड़ी से नीचे उतरने का फैसला लिया.
ये लोग ज्यादा दूर तक नहीं जा पाए, तभी आसमान से बिजली गिर गई. माइकल को तब ऐसा महसूस हुआ, जैसे जमीन पर दोबारा गिरने से पहले उन्हें ऊपर उठाया गया है. छोटा भाई बेहोशी की हालत में था. उसकी कमर से धुंआ आ रहा था. उसकी कोहनियां नीचे की तरफ झुक गई थीं.
होश में आकर छोटे भाई को देखा

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










