
हाथ से मिला क़ातिल का सुराग, कब्र ने यूं उगले सबूत, देखें वारदात
AajTak
प्रयागराज में एक छात्रा के अचानक गायब होने के बाद पुलिस ने एक अजीब कब्र में उसकी लाश बरामद की. जांच में पता चला कि आरोपी एक फौजी दीपक है, जिसने साक्षी को धोखे से बगीचे में लेकर जाकर उसकी हत्या की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक युवक सृजन की भी गुमशुदगी और हत्या की कहानी सामने आई, जहाँ उसकी लाश जंगल में पत्थरों के नीचे मिली.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











