
हाथ में पिस्टल, खुदकुशी की बातें और 24 घंटे बाद मिला इस मशहूर Women Wrestler का शव
Zee News
अमेरिका की मशहूर महिला रेसलर अचानक दुनिया से रुखसत हो गईं. पुलिस को रेसलर का शव उनके घर में मिला. शुरुआती तौर पर इसे खुदकुशी माना जा रहा है, क्योंकि मौत से ठीक 24 घंटे पहले रेसलर डैफनी अनगर ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह आत्महत्या जैसी बातें कर रही थीं.
वाशिंगटन: अमेरिकी रेसलर डैफनी अनगर (US Wrestler Daffney Unger) की संग्दिध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस को उनका शव उनके जॉर्जिया स्थित घर से मिला है. अपनी मौत से ठीक 24 घंटे पहले डैफनी ने एक वीडियो (Video) पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पिस्टल के साथ पोज देते हुए खुदकुशी (Suicide) की बातें कहीं थीं. लिहाजा, माना जा रहा है कि डैफनी ने आत्महत्या की, लेकिन पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है. 46 वर्षीय रेसलर डैफनी को 'स्क्रीम क्वीन' के नाम से भी जाना जाता था. ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, डैफनी अनगर (Daffney Unger) का असली नाम शैनन स्प्रुइल (Shannon Spruill) था. उन्होंने कुछ समय पहले रेसलिंग से खुद को अलग कर लिया था. मौत से ठीक 24 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में वह थोड़ी उदास नजर आ रही थीं. रेसलर ने पिस्टल के साथ पोज देते हुए खुदकुशी पर भी बात की थी. डैफनी की दोस्त Lexie Fyfe ने गुरुवार को उनके निधन की पुष्टि की.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



