
हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षक कर रहे डिजिटल अटेंडेंस का विरोध, देखें वीडियो
AajTak
उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस का शिक्षक विरोध कर रहे हैं. लखनऊ में टीचर्स हाथ में काली पट्टी बांधकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं. उनका कहना है कि वे अटेंडेंस के इस नए तरीके के खिलाफ खड़े हैं.
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस के फैसले को लेकर शिक्षक सरकार से नाराज हैं. स्कूलों में टीचर्स काली पट्टी बांधकर अटेंडेंस लगाने के इस नए तरीके का विरोध कर रहे हैं. कल (सोमवार) से स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस लगना शुरू होनी थी लेकिन डिजिटल अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों के तमाम संगठन सामने आ गए हैं और यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई.
हाथ में काली पट्टी बांधकर स्कूलों में पढ़ाते दिखे टीचर्स
डिजिटल अटेंडेंस के खिलाफ हाथ में काली पट्टी बांधे हुए स्कूलों में टीचर्स बच्चों को पढ़ा रहे हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है कि अबसे यूपी के सभी सरकारी स्कूलों में डिजिटल तरीके से शिक्षकों के स्कूल में आने और जाने का समय नोट किया जाएगा. इसको लेकर शिक्षक संगठन के साथ सरकारी स्कूलों के तमाम टीचर्स विरोध कर रहे हैं. शिक्षक संगठनों से जुड़े अध्यापकों ने जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा है.
आजतक की टीम कल सहारनपुर के प्राइमरी स्कूल पहुंची थी. बातचीत के दौरान स्कूल के टीचर्स ने कहा कि हम यहां पर डिजिटल अटेंडेंस शुरू नहीं करेंगे. वहीं, सहारनपुर की ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कुमारी कोमल ने कहा कि उनके द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारी को लेटर जारी कर दिया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में यह देखें कि कौन-कौन टीचर डिजिटल अटैंडेंस दे रहे हैं और कौन-कौन नहीं दे रहे हैं. बीएसए का कहना है कि जो टीचर डिजिटल अटैंडेंस नहीं दे रहे हैं उन सभी को नोटिस जारी किया जाएगा.
नेटवर्क ना होने के कारण नहीं लग सकी डिजिटल अटेंडेंस
ऐसा ही हाल यूपी के अन्य जिलों का भी है. प्रयागराज में भी प्राथमिक विद्यालयों में शुरू हुई डिजिटल अटेंडेंस को लेकर विरोध हो रहा है. कई टीचर सामने तो आए लेकिन सीधे तौर पर उन्होंने किसी बात को बोलने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा है कि हम शिक्षक संघ के साथ हैं और हम लोग डिजिटल अटेंडेंस के खिलाफ हैं. वहीं, कैमरे के सामने बोलने कतराते भी नजर आए. वहीं, दूसरी तरफ कुछ प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों ने बताया कि डिजिटल अटेंडेंस को लेकर दिक्कते आ रही हैं. प्रयागराज के नीवा प्राथमिक विद्यालय के सुरेश चंद्र प्रधान अध्यापक के मुतबिक वह समय पर तो आ गया, लेकिन मैं प्रयास किया डिजिटल अटेंडेंस में लगा दूं. लेकिन नेटवर्क ना होने के कारण मैं अपनी अटेंडेंस नहीं लगा सका. इसके अलावा जो हमारे दूसरे स्कूल के टीचर भी अपनी अटेंडेंस डिजिटल तरीके नही लगा सके.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










