
हाथ पर पट्टी, चोटिल आंख... पेजर हमले में घायल लेबनान में ईरान के राजदूत की तस्वीर आई सामने, बेरूत लौटने को तैयार
AajTak
लेबनान में सितंबर में सीरियल ब्लास्ट हुए थे. हिज्बुल्लाह द्वारा कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर्स में हुए धमाकों में 3000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे और करीब 40 की मौत हुई थी. घायलों में हिज्बुल्लाह के लड़ाके और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल थे.
इजरायल के पेजर हमले में घायल हुए लेबनान में ईरान के राजदूत जल्द बेरूत लौट सकते हैं. मंगलवार को ईरान की तरफ से जारी तस्वीरों में लेबनान में ईरान के राजदूत, मोजतबा अमानी और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मुलाकात करते नजर आए. तस्वीरों में अमानी की चोटिल आंख और हाथ पर बंधी पट्टी नजर आ रही है.
इलाज के बाद लेबनान लौट जाएंगे अमानी
ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा कि अमानी ड्यूटी पर लौटने के लिए फिर से तैयार हैं. मोजतबा अमानी ने हाल ही में विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की. कुछ महीने पहले इजरायल द्वारा लेबनान में किए गए पेजर हमलों के दौरान लगी चोटों का इलाज पूरा होने के बाद अमानी लेबनान लौट जाएंगे.
ईरानी राजदूत के सुरक्षाकर्मी के पास रखा था पेजर
लेबनान में सितंबर में सीरियल ब्लास्ट हुए थे. हिज्बुल्लाह द्वारा कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर्स में हुए धमाकों में 3000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे और करीब 40 की मौत हुई थी. घायलों में हिज्बुल्लाह के लड़ाके और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल थे.
इस हमले में ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी भी घायल हुए थे. कहा गया था कि ईरानी राजदूत जिस पेजर ब्लास्ट में घायल हुए, वो उनके सिक्योरिटी गार्ड के पास था. अब लेबनान में हुए पेजर अटैक को लेकर पहली बार इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








