
हाथ पर गुदवाया जिसके नाम का टैटू, प्रेमिका ने उसी को बेरहमी से मार डाला, मसूरी के होम स्टे में हुई हत्या की कहानी
AajTak
उत्तराखंड के मसूरी में होम स्टे में कुदरत नाम की लड़की ने अपने प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी. कुदरत ने जिस हाथ पर प्रेमी का नाम गुदवाया था, उसी से प्रेमी की जान ले ली. दरअसल, कुदरत और उसका प्रेमी अलग-अलग समुदाय से थे. कपिल ने जब शादी से इनकार किया तो कुदरत ने अपने भाई के साथ हत्या की साजिश रच डाली.
उत्तराखंड के मसूरी में एक युवक की होम स्टे में गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस मामले में जब पुलिस ने छानबीन की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ. पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया. मृतक कपिल चौधरी की प्रेमिका ही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है. कपिल ने उसे शादी से इनकार कर दिया था, इसी से नाराज होकर प्रेमिका ने साजिश रची और मसूरी के होम स्टे में हत्या कर दी.
दरअसल, मसूरी पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि भट्टा गांव में स्थित होम स्टे के रूम में एक युवक की लाश खून से लथपथ पड़ी है. इसके बाद मसूरी में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. शव की शिनाख्त रुड़की निवासी और 24 वर्षीय कपिल चौधरी के रूप में हुई. कपिल के पिता यूपी पुलिस में दारोगा हैं.
यह भी पढ़ेंः यूपी पुलिस में दारोगा के बेटे का मसूरी में कत्ल, होम-स्टे में मिली लाश
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और एक युवती सहित दो आरोपियों को हरिद्वार से पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी युवती कुदरत ने बताया कि दो साल पहले दिल्ली में उसकी कपिल से जान पहचान हुई थी. इसके बाद दोनों में प्यार हो गया, लेकिन जब शादी की बात की तो कपिल ने इनकार कर दिया. इसी बात से नाराज होकर कुदरत ने अपने भाई अब्दुल्ला के साथ मिलकर कपिल की हत्या की साजिश रची और मसूरी को होम स्टे में उसकी हत्या कर दी.
दोनों अलग-अलग समुदाय से रखते थे ताल्लुक
कुदरत और कपिल दोनों अलग-अलग समुदाय से थे. इसके चलते कपिल ने शादी से इनकार कर दिया. कुदरत मुस्लिम है और कपिल हिंदू था. पुलिस को छानबीन में पता चला कि कुदरत ने अपने परिवार में कपिल का नाम सलमान बताया था. हालांकि कपिल के घर में यह बात पता थी कि कुदरत अलग समुदाय से है. इसके चलते घरवालों ने शादी से इनकार किया, लेकिन कुदरत इस बात से नाराज हो गई और कपिल की हत्या की साजिश रच डाली. कुदरत ने अपने हाथ पर कपिल का नाम भी गुदवा रखा था.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









