)
हाथ कटा तो भारतीय मजदूर को कूड़े की तरह फेंक दिया, मौत होने पर श्रम मंत्री से संसद में जवाब तलब, जानें कहां हुई ये क्रूरता?
Zee News
इटली के लैटिन में भारतीय मजदूर के साथ क्रूरता बरतने का मामला सामने आया है. यहां सतनाम सिंह नामक मजदूर का घास काटते समय मशीन से हाथ कट गया था लेकिन मालिक ने उन्हें सड़क किनारे अकेला छोड़ दिया. बाद में उनकी मौत हो गई.
नई दिल्लीः इटली में भारतीय मजदूर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. मामला लैटिना इलाके का है जहां 30 साल के सतनाम सिंह का खेत में घास काटते हुए मशीन से हाथ कट गया था. लेकिन मालिक ने इलाज कराने के बजाय उनको सड़क किनारे अकेला छोड़ दिया. बुधवार को सतनाम सिंह की मौत हो गई. इसके बाद यह मामला संसद में भी उठा जहां श्रम मंत्री ने घटना की निंदा की है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



