
हाथों में भगवा झंडे और जुबां पर जय श्रीराम के नारे... रामनवमी पर संभल में पहली बार निकली शोभायात्रा
AajTak
रामनवमी की शोभायात्रा में युवतियों ने हाथों में तलवार लेकर करतब दिखाए. उन्होंने साहस और आत्मविश्वास की अनूठी मिसाल पेश की. वहीं, युवा भगवा झंडे लेकर पूरे जोश और उत्साह से झूमते नजर आए.
यूपी के संभल में रामनवमी के मौके पर पहली बार विश्व हिंदू परिषद की ओर से भव्य भगवा शोभायात्रा निकाली गई. यह यात्रा पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें परंपरा, संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला.
रामनवमी की शोभायात्रा में युवतियों ने हाथों में तलवार लेकर करतब दिखाए. उन्होंने साहस और आत्मविश्वास की अनूठी मिसाल पेश की. वहीं, युवा भगवा झंडे लेकर पूरे जोश और उत्साह से झूमते नजर आए.
इस शोभायात्रा में भगवान राम, हनुमान जी और अन्य देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां भी शामिल थीं, जो लोगों को धार्मिक आस्था से भर रही थीं. पूरे रास्ते में भक्ति संगीत, जयकारे और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.
संभल में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा शोभायात्रा को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और स्थानीय पुलिस बल के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न हो सके. विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि संभल का गौरवशाली अतीत अब लौट रहा है. इसलिए रामनवमी के मौके पर संभल में भव्य भगवा शोभायात्रा निकाली जा रही है.
राममय हुई अयोध्या
वहीं, अयोध्या रामनवमी पर राममय हो गया है. आज रामलला का सूर्य तिलक हुआ, दोपहर करीब 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य अभिषेक हुआ. करीब 4 मिनट रामलला के मस्तक पर सूर्य किरणें पड़ीं. सूर्य तिलक के बाद रामलला की आरती की गई. सूर्य तिलक से पहले कुछ देर के लिए रामलला के पट बंद किए गए थे और गर्भगृह की लाइट बंद कर दी गई.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








