
हाई-टेक ड्रोन और ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार... धर्मस्थल सामूहिक दफन केस का 'राज' खोलेगी ये खास तकनीक
AajTak
Dharmasthala Mass Burial Case: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बहुचर्चित धर्मस्थल सामूहिक दफन केस की जांच नया मोड़ ले चुकी है. एसआईटी ने जमीन के नीचे दफन किसी भी अवशेष का सुराग पाने के लिए ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है.
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बहुचर्चित धर्मस्थल सामूहिक दफन केस की जांच नया मोड़ ले चुकी है. एसआईटी ने जमीन के नीचे दफन किसी भी अवशेष का सुराग पाने के लिए ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, यह स्कैनिंग खास तौर पर साइट नंबर 13 के लिए की जा रही है. यहां पारंपरिक खुदाई में लगातार बाधाएं आ रही थी.
इसके साथ ही यहां पर रडार इमेजिंग से लैस हाई-टेक ड्रोन तैनात किया गया है. यह उपकरण सतह के नीचे की विसंगतियों की लाइव तस्वीरें तैयार करेगा, जिससे दबी हुई किसी भी वस्तु या अवशेष का पता लगाया जा सके. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस जांच में शिकायतकर्ता और उनके वकील को भी मौजूद रहने दिया गया है. इस अभियान का नेतृत्व एसआईटी प्रमुख प्रणब मोहंती कर रहे हैं.
पिछले हफ्ते ही इस केस को पूरी तरह से एसआईटी के हवाले कर दिया गया था. इसके साथ ही धर्मस्थल थाने में क्राइम नंबर 39/2025, भारतीय न्याय संहिता की धारा 211(ए) के तहत दर्ज किया गया था. वैसे इस केस औपचारिक रूप से 19 जुलाई 2025 को एसआईटी को जांच के लिए दिया गया था. लेकिन बाद में कई अन्य केस दर्ज होने के बाद एसआईटी को जांच की पूरी कमान दे दी गई.
खुदाई में मिले नर कंकाल और नमक की बोरियां
धर्मस्थल के साइट नंबर 11ए पर 6 अगस्त को एसआईटी ने खुदाई पूरी की थी. इससे पहले इसी जगह नर कंकाल मिले थे. इसके दो दिन बाद जब खुदाई आगे बढ़ी, तो नमक की बोरियां बरामद हुईं. बताया जा रहा है कि नमक की इन बोरियों का इस्तेमाल शव को जल्दी गलाने के लिए किया गया होगा. खुदाई के बाद एसआईटी टीम शिकायतकर्ता को कड़ी सुरक्षा के बीच बेलथांगडी लेकर लौटी थी.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









