
हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों की नहीं बढ़ेगी रिटायरमेंट की उम्र, सरकार ने लगाया चर्चा पर विराम
AajTak
केंद्र सरकार ने संसद में लिखित सवाल के जवाब में बताया है कि हाई कोर्ट और सुप्रीम के जजों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने को लेकर उसके पास कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है. ऐसी चर्चाएं थीं कि सरकार सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की रिटायरमेंट एज बढ़ा सकती है.
हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों की रिटायरमेंट एज यानी सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने को लेकर पिछले लंबे समय से चल रही चर्चा को केंद्र सरकार ने विराम लगा दिया है. संसद के मॉनसून सत्र में एक सांसद के इसी सवाल का लिखित जवाब देते हुए सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि शीर्ष और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है. विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी.
सरकार के लिखित जवाब के मुताबिक, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल तक करने का एक विधेयक 2010 में पेश किया गया था. 14वीं लोकसभा के दौरान संविधान में 114 वें संशोधन विधेयक पर संसद ने उस समय विचार नहीं किया था. इसके बाद 2014 में 14वीं लोकसभा के कार्यकाल पूरा होने के साथ ही वह विधेयक भी निष्प्रभावी हो गया. संविधान के मुताबिक, हाईकोर्ट के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं जबकि सुप्रीम कोर्ट में यह आयु सीमा 65 वर्ष है.
सरकार के पास नहीं कोई प्रस्ताव
सवाल में पूछा गया था कि क्या सरकार उच्च न्यायालय के जजों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 से 65 और सुप्रीम कोर्ट के जजों की रिटायरमेंट एज 65 से 67 और चीफ जस्टिस का कार्यकाल दो साल या आयु सीमा 67 साल (जो पहले आ जाए) करने पर विचार कर रही है? सरकार ने जवाब दिया कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचारार्थ लंबित नहीं है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










