
हाई अलर्ट पर BSF, गुजरात और राजस्थान से सटे पाकिस्तान बॉर्डर पर कड़ी निगरानी
AajTak
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 21 जनवरी से 28 जनवरी 2023 तक सीमा पर सात दिवसीय 'ऑपरेशन अलर्ट' का अभ्यास शुरू हुआ है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स इसे लेकर तैनात है. गुजरात में कच्छ के रण से राजस्थान के बाड़मेर तक सैनिक अभ्यास कर रहे हैं.
देश में गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. इसी के मद्देनजर 21 जनवरी से 28 जनवरी 2023 तक सात दिवसीय 'ऑपरेशन अलर्ट' का अभ्यास शुरू हुआ है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स इसे लेकर तैनात है. भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सर क्रीक से गुजरात में कच्छ के रण और राजस्थान के बाड़मेर जिले तक सैनिक अभ्यास कर रहे हैं.
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्र विरोधी तत्वों के किसी भी नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए ‘ऑप्स अलर्ट‘ अभ्यास किया जा रहा है. इस अभ्यास के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के आस-पास के क्षेत्रों के साथ-साथ क्रीक और हरामी नाला में विशेष अभियान चलाए जाएंगे. इसके अलावा, कई परिचालन प्रक्रियाओं को मान्य करने के अलावा सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है.
पंजाब में भी अलर्ट जारी
इसके अलावा पंजाब में अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया गया है. ये सुरक्षा कार पार्किंग सिटी साइड यात्री हॉल के अंदर प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले गेट पर बढ़ाई गई है. इसी के तहत 75 रुपये टिकट वाली दर्शक गैलरी में लोगों की एंट्री 30 जनवरी तक बंद कर दी गई है. एयरपोर्ट के अंदर गुरुद्वारा स्तसर साहिब जाने वाले श्रदालुओं का अंदर जाना भी बंद कर दिया गया है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







