
हाईवे पर आगजनी, छतों से पथराव... ओडिशा के कटक में मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुटों में बवाल, DCP समेत कई घायल
AajTak
ओडिशा में कटक में चार अक्तूबर को दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे. इनमें कटक डीसीपी भी थे. हिंसा की शुरुआत डीजे साउंड को लेकर हुई थी, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया था.
ओडिशा के कटक में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद से तनाव बना हुआ है. इस मामले में डीसीपी समेत कई लोग घायल हुए हैं. छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बीच कटक में 24 घंटे के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया गया है.
विश्व हिंदू परिषद ने इस बीच छह अक्टूबर को कटक में 12 घंटे का बंद बुलाया है. पुलिस का कहना है कि यह झड़प शनिवार को रात 1.30 से दो बजे के बीच उस समय हुई, जब मूर्ति विसर्जन के लिए शोभायात्रा काठजोड़ी नदी की ओर जा रही थी.
अधिकारियों का कहना है कि यह हिंसा उस समय हुई, जब कुछ स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर आपत्ति जताई. कटक के डीसीपी ऋषिकेश ने बताया कि यह बहस जल्द ही टकराव में बदल गई. भीड़ ने शोभायात्रा पर घरों की छतों से पथराव किया और शीशे की बोतलें फेंकी, जिसमें कई लोग घायल हुए. इस स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने भीड़ पर हल्का लाठीचार्ज किया. इस दौरान कई वाहन और सड़क किनारे स्टॉल क्षतिग्रस्त हो गए.
कटक के सहायक फायर अधिकारी संजीव कुमार बेहरा ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि गौरी शंकर पार्क के पास दंगाइयों ने आठ से दस जगहों पर आग लगा दी है. हमने आग पर काबू पा लिया है. दंगाई हम पर पथराव कर रहे हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात की गई है.
ओडिशा सरकार ने आदेश जारी किया कि कटक में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद रहेगा. मोबाइल डेटा, ब्रॉडबैंड सब ठप कर दिया गया है. ऐसा किसी भी तरह की अफवाहों को रोकने के लिए किया गया. कटक के डीएम ने कहा कि शांति बनाए रखने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









