
'हाईकमान ही करेगा फैसला, सभी को मानना होगा...', कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात पर बोले सिद्धारमैया
AajTak
कर्नाटक की राजनीति में कैबिनेट विस्तार और नेतृत्व बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है और सभी अटकलों को खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि अंतिम फैसला सिर्फ कांग्रेस हाईकमान करेगा और हर नेता को उसे स्वीकार करना होगा.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत की और कैबिनेट विस्तार, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों और दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात पर विस्तार से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हाईकमान जैसा निर्णय करेगा, उसे वे भी मानेंगे और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भी मानना होगा. उन्होंने 2.5 साल के कथित कार्यकाल फॉर्मूले को महज अटकलें बताया.
दरअसल, कर्नाटक में सत्ता और नेतृत्व को लेकर राजनीतिक सरगर्मी देखी जा रही है. इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तमाम अटकलों पर सीधे जवाब दिए. उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार हो या नेतृत्व से जुड़ा कोई निर्णय... इन सभी पर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान का होगा.
MLAs की दिल्ली में खड़गे से मुलाकात पर क्या बोले सिद्धारमैया
कर्नाटक कांग्रेस के कई विधायकों के दिल्ली जाकर खड़गे से मिलने की खबरें सामने आती रही हैं. क्या मुख्यमंत्री ने खड़गे से इस बारे में बात की? इस पर सिद्धारमैया ने कहा, नहीं, मैंने इसके बारे में उनसे नहीं पूछा. मुझे इंटेलिजेंस से जानकारी मिलती है, खड़गे से नहीं. मैंने विधायकों से भी इस बारे में नहीं पूछा. यह एक सौहार्दपूर्ण मुलाकात थी.
सिद्धारमैया का कहना था कि अंततः हाईकमान ही फैसला करेगा. सभी नेताओं और सभी मंत्रियों को हाईकमान के निर्णय को स्वीकार करना होगा. मैं भी स्वीकार करूंगा और डीके शिवकुमार को भी स्वीकार करना होगा.
इस बीच यह सवाल भी उठा कि क्या कोई प्रस्ताव इस समय मल्लिकार्जुन खड़गे के पास पेंडिंग है? इस पर उन्होंने साफ कहा, नहीं, ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










