
हाइवे रॉबर्स की गोली बांह में आकर लगी, फिर भी यात्रियों को बचाने के लिए 30 KM बस भगाता रहा ड्राइवर
AajTak
महाराष्ट्र के अमरावती में एक ड्राइवर की दिलेरी की वजह से मिनी बस में सवार यात्रियों की जान बच गई. बांह में गोली लगने के बाद भी ड्राइवर 30 किलोमीटर तक मिनी बस को भगाता रहा और सीधे पुलिस स्टेशन में जाकर गाड़ी रोकी. हाइवे रॉबर्स काफी दूर तक बस का पीछा करते रहे लेकिन ड्राइवर ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया.
महाराष्ट्र के अमरावती में एक मिनी बस ड्राइवर की बहादुरी की वजह से कई यात्रियों की जान बच गई और वो लुटने से भी बच गए. दरअसल अमरावती से नागपुर की ओर जाने वाली मिनी बस (ट्रैवलर) पर अज्ञात हाइवे रॉबर्स (हाइवे पर लूटने वाले) ने गोलीबारी कर दी. एक गोली उस मिनी बस के ड्राइवर की बांह पर लग गई.
इसके बाद भी ड्राइवर ने बिना अपने जान की परवाह किए घायल अवस्था में गाड़ी को 30 किलोमीटर तक भगाता रहा और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी गाड़ी रोकी. इस घटना में 3 लोग जख्मी हो गए और लुटेरों ने इसे रात में अंजाम दिया था. जानकारी के मुताबिक अमरावती में रात के करीब 2:00 बजे नागपुर की ओर जा रहे ट्रैवलर पर कार सवार लुटेरों ने फायरिंग कर दी. ट्रैवलर के ड्राइवर को गोली लग गई लेकिन फिर भी उसने हाइवे पर गाड़ी नहीं रोकी और सीधे तिवसा पुलिस स्टेशन में जाकर गाड़ी खड़ी कर दी. हालांकि इस दौरान काफी दूर तक हाइवे रॉबर्स उनका पीछा करते रहे लेकिन बाद में मौके से फरार हो गए.
मिनी बस का पीछा कर रहे थे लुटेरे
घटना को लेकर ड्राइवर ने बताया कि जैसे ही उन्होंने टोल नाका पार किया लगातार एक कार को पीछा करते हुए देखा. उन्हें लुटेरों के होने का अंदेशा हुआ तो गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी.
इसके बाद पीछे से आ रही कार में सवार लुटेरों ने धमकी देते हुए ट्रैवलर के ड्राइवर को गाड़ी रोकने को कहा लेकिन ट्रैवलर चालक ने गाड़ी की स्पीड और तेज कर दी जिसके बाद डकैतों ने चालक पर फायरिंग कर दी. घायल ड्राइवर मिनी बस को भगाता रहा और थाने पहुंचने के बाद ही गाड़ी रोकी. पुलिसकर्मियों ने ड्राइवर को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया.
इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि इन्हीं लुटेरों ने इससे पहले एक और घटना को अंजाम दिया था. एक ट्रक चालक को सुनसान जगह पर रुकवा कर उसे पेड़ से बांधकर दस हजार रुपये कैश और मोबाइल फोन लूट लिया था. इसकी जानकारी नंदगांव पेट पुलिस थाने के थानेदार और अमरावती के ग्रामीण क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने दी है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









