
हाइवे पर लगा रहा जाम और दबंग कार के बोनट पर केक काटते रहे... पूरे टाइम बजता रहा हूटर, Video
AajTak
यूपी के फतेहपुर में दबंगों ने नेशनल हाइवे पर बर्थडे पार्टी की. इस दौरान दो फोरव्हीलर के बोनट पर केक रखकर काटा गया. बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान तेज आवाज में हूटर बजता रहा. इस दौरान जाम लग गया, जिसमें ट्रकों की कतार नजर आई. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच के निर्देश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रोड पर बर्थडे पार्टी करने का मामला सामने आया है. यहां दबंगों ने हाइवे की साइड लेन पर गाड़ियां खड़ी कर दीं और उन पर केक काटा. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. केट काटने के दौरान हूटर बजता रहा है. इस दौरान जाम लग गया, जिसमें ट्रक फंसे रहे. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वायरल वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला खागा कोतवाली के नौबस्ता बाई पास का है. यहां यहां रोड पर बर्थडे पार्टी मनाने का एक और मामला सामने आया है.
यहां देखें वीडियो
एक दिन पहले भी स्थानीय पुलिस ने ऐसे ही मामले में एक नामजद सहित 4 से 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इसके बाद आज फिर खागा कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता बाइपास की साइड लेन पर दबंगों ने बर्थडे पार्टी की.
दबंगों के ऐसे शौक की वजह से लोग होते रहे परेशान
बाइपास की साइड लेन पर रोड जाम कर दो फोर व्हीलर पर रखकर केक काटा गया. इस दौरान तेज आवाज में हूटर बजता रहा. दबंगों के इस जश्न की वजह से हाइवे पर ट्रकों की लंबी लाइन लग गई. कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जब इस मामले का वीडियो सामने आया तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फतेहपुर पुलिस ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया हैंडल पर कहा है कि इस मामले में थाना प्रभारी खागा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







