
हसबैंड से तलाक लेकर हुईं अलग, फिर पति-पत्नी की तरह रहने लगी 2 महिलाएं! PHOTOS
AajTak
कुछ साल उन्होंने पहले अपने-अपने पतियों से तलाक लिया था. इसके बाद 7 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा और वहीं शिफ्ट हो गईं. फिलहाल, दोनों महिलाएं मिलकर एक-दूसरे के बच्चों का ख्याल रखती हैं. सिंगल मदर्स के रूप में वो लाइफ एन्जॉय कर रही हैं.
अपने-अपने पतियों से तलाक लेने के बाद दो महिलाएं एकसाथ रहने लगीं. वे अपने बच्चों को लेकर घर से निकल पड़ीं और 'हसबैंड-वाइफ' की तरह एक आलीशान बंगले में शिफ्ट हो गईं. इस बंगले को उन्होंने करीब 7 करोड़ रुपये में खरीदा था. दोनों मिलकर एक-दूसरे के बच्चों का ख्याल रखती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ी तमाम चीजें शेयर की हैं. मामला अमेरिका का है.
दरअसल, मेरीलैंड में रह रही होली हार्पर (Holly Harper) और हेरिन हॉपर (Herrin Hopper) के बीच लंबे समय से दोस्ती थी. दोनों की शादी हो चुकी थी और उनके बच्चे भी थे. पति से अलग होने के बाद उन्होंने सिंगल मदर्स के रूप में लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया.
दोनों अपने-अपने बच्चों को लेकर घर से निकल गईं और अप्रैल 2020 में अपनी जमा-पूंजी से एक आलीशान बंगला खरीदकर उसी में रहने लगीं. वो कहती हैं कि पारंपरिक रिश्तों में न होने के बावजूद उनका एक हंसता-खेलता परिवार है. तलाक के बाद ही एक ही छत के नीचे रहने का फैसला कर लिया था, ताकि बच्चों की परवरिश में कोई कमी न आने पाए.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, होली और हेरिन एक दूसरे को प्लेटोनिक पार्टनर (Platonic Spouses) बताते हैं. प्लेटोनिक रिलेशनशिप में दो लोगों के बीच मजबूत बॉन्डिंग होती है, लेकिन वे किसी भी यौन गतिविधि में शामिल नहीं होते हैं. हालांकि, रहते वे पति-पत्नी की तरह ही हैं.
फिलहाल, ये जोड़ी एक ही घर में अपने-अपने बच्चों के साथ रह रही है. जहां होली अपनी 10 वर्षीय बेटी संग फर्स्ट फ्लोर पर रहती हैं, वहीं हेरिन अपने 10 साल के बेटे और 15 साल की बेटी संग सेकेंड फ्लोर पर रहती हैं. दोनों मिलकर एक-दूसरे के बच्चों का ख्याल रखती हैं और हर काम में हाथ बंटाती हैं. होली और हेरिन कहती हैं- हम साथ हैं और जिंदगी भर हमारा रिश्ता कायम रहेगा.
सिंगल पेरेंट्स की संख्या बढ़ी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










