
हसन जिले में 40 दिनों में 22 लोगों की हार्ट अटैक से मौत... कर्नाटक CM बोले- यह बेहद गंभीर मामला
AajTak
बीते 40 दिनों में केवल हसन जिले में 22 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है. ताजा मामला होलेनरसीपुर तालुक के सोमनहल्ली गांव के कोप्पालु से सामने आया है, जहां एक नवविवाहित युवक संजू की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट कर बड़ा बयान दिया है और सरकार की तरफ से की जा रही कार्रवाइयों की जानकारी साझा की है.
कर्नाटक के हसन जिले में अचानक Heart Attack से हो रही मौतों के मामले ने प्रदेशभर में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. बीते 40 दिनों में केवल हसन जिले में 22 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है. ताजा मामला होलेनरसीपुर तालुक के सोमनहल्ली गांव के कोप्पालु से सामने आया है, जहां एक नवविवाहित युवक संजू की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.
बीते सिर्फ एक दिन में चार लोगों की मौत इसी कारण हुई है. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट कर बड़ा बयान दिया है और सरकार की तरफ से की जा रही कार्रवाइयों की जानकारी साझा की है. उन्होंने इसे बेहद गंभीर मामला करार दिया है और इसे लेकर एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है.
सीएम सिद्धारमैया ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हम हसन की हर मौत को लेकर चिंतित हैं, सच्चाई सामने लाकर रहेंगे. पिछले एक महीने में केवल एक जिले हसन में 20 से अधिक लोग हार्ट अटैक से जान गंवा चुके हैं. यह बेहद गंभीर मामला है. सरकार ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लिया है और सच्चाई का पता लगाने के लिए डॉ. रविंद्रनाथ (निदेशक, जयदेव हृदय विज्ञान संस्थान) की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित की है. समिति को 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं."
उन्होंने बताया कि इसी समिति को फरवरी में ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि राज्य में युवाओं की अचानक हो रही मौतों के कारणों की विस्तृत जांच करे और यह भी परखा जाए कि कोविड वैक्सीन के कोई दुष्प्रभाव तो नहीं हैं. अब इस दिशा में मरीजों की जांच और आंकड़ों का विश्लेषण भी किया जा रहा है.
सीएम ने बीजेपी पर लगाया राजनीति करने का आरोप
मुख्यमंत्री ने पहली बार सार्वजनिक रूप से यह संकेत दिया कि वैश्विक शोधों में सामने आए तथ्यों के आधार पर कोविड टीकाकरण भी इन मौतों का एक कारण हो सकता है. उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा के कुछ नेता इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. पहले उन्हें अपने अंतरात्मा से पूछना चाहिए कि क्या कोविड वैक्सीन को इतनी जल्दबाज़ी में लागू करना सही था.”

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










