
हवा में गरम पानी फेंक कर बर्फ बनाने का ट्रेंड, झुलसी महिला, सामने आया Video
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खतरनाक ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें लोग उबलते पानी को हवा में उछालते हैं, जो तुरंत बर्फीले कणों में बदल जाता है. यह दृश्य जितना रोमांचक लगता है, उतना ही खतरनाक साबित हो सकता है. इसी ट्रेंड को दोहराने की कोशिश में एक महिला के साथ दर्दनाक हादसा हो गया
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खतरनाक ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें लोग उबलते पानी को हवा में उछालते हैं, जो तुरंत बर्फीले कणों में बदल जाता है. यह दृश्य जितना रोमांचक लगता है, उतना ही खतरनाक साबित हो सकता है. इसी ट्रेंड को दोहराने की कोशिश में एक महिला के साथ दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.
कैसे हुआ हादसा? डेली स्टार द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में महिला बर्फ से ढके इलाके में यह ट्रेंड आजमाने की कोशिश करती है. वीडियो में वह कैमरे के सामने केतली के साथ पोज देती है. लेकिन जैसे ही वह उबलता पानी हवा में उछालती है, पानी उसके ऊपर गिर जाता है. जलन के कारण वह जमीन पर गिर जाती है और दर्द से कराहने लगती है.
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, 'महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा'. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में बताया गया कि हादसे के बावजूद महिला ने अगले दिन फिर से यह ट्रेंड आजमाने की कोशिश की.
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नाराजगी और चिंता जाहिर की एक यूजर ने लिखा, 'लोग ऐसी बेवकूफी क्यों करते हैं?'दूसरे ने पूछा, 'सिर पर उबलता पानी फेंकने का क्या मतलब है?'एक अन्य ने कहा, 'क्या उबलते पानी के बिना यह नहीं हो सकता?'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










