
हवा में खुल गया यात्रियों से भरे विमान का दरवाजा! अटकी लोगों की सांसें, VIDEO
AajTak
हाल में एक विमान के अंदर का भयानक वीडियो सामने आया है. दरअसल, बीच हवा में इस विमान का दरवाजा खुल गया है और तेज हवा अंदर आ रही है. वीडियो देखकर साफ है कि इससे खतरनाक हादसा हो सकता था.
कई बार हजारों फीट ऊपर उड़ रही फ्लाइट में कुछ ऐसा हो जाता है जिससे अच्छे अच्छों को मौत का डर सताने लगे. हाल में ब्राजील से ऐसी ही घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक विमान का कार्गो दरवाजा बीच हवा में खुल गया. उसी का एक वीडियो एक यात्री ने रिकॉर्ड कर लिया और ये ऑनलाइन वायरल हो गया है.
'लगा कि अब बैलेंस बिगड़ा और ये क्रैश हुआ..'
ये विमान 12 जून को साओ लुइस से साल्वाडोर जा रहा था.वअब वायरल हो रहे इस वीडियो को ब्रेकिंग एविएशन न्यूज एंड वीडियोज नाम के एक पेज ने ट्विटर पर शेयर किया है. क्लिप में हवाई जहाज का दरवाजा दिखाया गया था जो बीच हवा में खुला था. विमान के अंदर हवा के तेज झोंके देखे जा सकते हैं. यहां आप हवाई जहाज के बाहर बादल भी देख सकते हैं. ये बेहद खौफनाक है. देखकर मालूम होता है- अब नहीं तो तब विमान का बैलेंस बिगड़ा और ये क्रैश हुआ.
फ्लाइट में मौजूद थे जाने माने सिंगर
हालांकि, पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, "ब्राजील के गायक और गीतकार टिएरी की फ्लाइट में कार्गो दरवाजा खुलने के बाद इसे साओ लुइस हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरता है."एक अलग ट्वीट में कहा गया, "एनएचआर टैक्सी एरेओ द्वारा संचालित एम्ब्रेयर-110 साओ लुइस, मारानहाओ में एक शो के बाद टिएरी और उनके बैंड के सदस्यों को ले जा रहा था, जब यह घटना हुई."
'भयानक दुर्घटना हो सकती थी'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










