
हवा में उड़ते शहद और ब्रेड... एस्ट्रोनॉट ने स्पेस से शेयर किया VIDEO, दिखाया कैसे खाते हैं खाना
AajTak
यूएई के एस्ट्रोनॉट ने अंतरिक्ष से एक नया वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो ब्रेड के साथ शहद खाते हुए नजर आ रहे हैं. उनका ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल नेयादी ने अंतरिक्ष से वीडियो शेयर कर बताया है कि वहां वह कैसे खाना खाते हैं. वो छह महीने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें हम देख सकते हैं कि वह कैसे ब्रेड पर शहद लगाकर खा रहे हैं.
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है, 'आप अंतरिक्ष में शहद के बारे में क्या सोचते हैं? मेरे पास कुछ अमीराती शहद बचा है, जिसे मैं समय-समय पर खाता रहता हूं. इसके फायदे कई हैं और ये अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है.'
वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रेड हवा में उड़ रही है. जब वो उस पर बोतल से शहद डालते हैं, तो वो ऊपर की तरफ निकलता है. जबकि धरती पर इसका उलटा होता है. जब नेयादी ब्रेड पर शहद लगाते हैं, तो ये दोनों ही उड़ने लगते हैं. फिर वो ब्रेड को फोल्ड करके उसे खाने लगते हैं.
यह भी पढ़ें- क्या है 'Ostrich People' का रहस्य? पक्षियों जैसे हैं लोगों के पैर, दूसरे ग्रुप में शादी भी बैन
वीडियो पर क्या बोल रहे हैं लोग?
42 साल के डॉक्टर अल नेयादी अपने छह महीने तक चलने वाले साइंस मिशन को पूरा करके आने वाले हफ्तों में धरती पर वापस लौट आएंगे. उनके इस वीडियो को एक्स पर एक लाख 43 हजार से अधिक लोगों ने देखा है. इसे करीब 1700 लोगों ने लाइक भी किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










