
हवा में उड़ता शॉपिंग मॉल, होटल और स्विमिंग पूल! देखें VIRAL VIDEO
AajTak
वीडियो के मुताबिक, एक समय आएगा जब Nuclear-Powered Sky Hotel में लोग मौज मस्ती करेंगे. प्लेन के जरिए ही इस होटल तक लोगों को पहुंचाया जाएगा.
आपने आसमान में उड़ते हुए हवाई जहाज जरूर देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी 'उड़ता होटल' देखा है. जाहिर तौर पर आपका जवाब नहीं में होगा. लेकिन जिस हिसाब से विज्ञान तरक्की कर रहा है, अब वो वक्त ज्यादा दूर नहीं है, जब हम 'उड़ने वाला होटल' भी देख सकेंगे. एक वीडियो में इसकी झलक देखने को मिली है.
दरअसल, हाशेम अल-घैली (Hashem Al-Ghaili) नाम के यूट्यूब चैनल ने उड़ने वाले होटल का कॉन्सेप्ट वीडियो (Flying Hotel Plane) जारी कर लोगों को चौंका दिया है. वीडियो के मुताबिक, वह समय भी आएगा जब Nuclear-Powered Sky Hotel में लोग मौज-मस्ती कर सकेंगे.
लग्जरी सुविधाओं से लैस होगा!
कॉन्सेप्ट वीडियो के मुताबिक, उड़ने वाला होटल (Flying Hotel) एक तरह का हवाई जहाज होगा, जो कभी जमीन पर लैंड नहीं करेगा. इसमें 5,000 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी. उड़ने वाला होटल तमाम तरह की लग्जरी सुविधाओं से लैस होगा.
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इस उड़ने वाले होटल में रेस्तरां, एक विशाल शॉपिंग मॉल के साथ-साथ जिम, थिएटर और यहां तक कि एक स्विमिंग पूल भी होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











