
हर 21 दिन में काशी पहुंचते हैं CM योगी, महादेव के दरबार में 100वीं बार पहुंचकर बनाया दर्शन का शतक
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने शनिवार को जब काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया तो वह 100वीं बार विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए. योगी के नाम उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री पद संभालने का भी रिकॉर्ड है.
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री पद संभालने का रिकॉर्ड बनाने वाले योगी आदित्यनाथ महादेव की नगरी यानी वाराणसी में भी सबसे अधिक बार हाजिरी लगाने वाले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं. अपने काशी दौरे के दूसरे दिन बाबा विश्वनाथ का पूजन करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने बतौर मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने का शतक बनाया. CM योगी ने इसके अलावा 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा भी की. साथ ही वाराणसी में निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली.
महादेव की नगरी काशी आने वाला हर भक्त श्रीकाशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन कर मंगल कामना करता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने शनिवार को जब काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया तो सौवीं बार विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए. अपने कार्यकाल में योगी जब भी काशी दौरे कर आते हैं, तब बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाज़िरी जरूर लगाते हैं. योगी आदित्यनाथ ने अर्चकों के साथ मंदिर में षोडशोपचार विधि से दर्शन पूजन किया.
औसतन हर 21 दिन में काशी पहुंचते हैं योगी
दरअसल, जब योगी आदित्यनाथ 2017 में मुख्यमंत्री बने, तब से अब तक 113 बार वाराणसी दौरे पर आ चुके हैं. हर बार उन्होंने अपने मीटिंग और निरीक्षण कार्यों के अलावा श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया है जिससे यूपी सीएम के नाम ये अनोखा रिकॉर्ड बना है.
काशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. यहां प्रधानमंत्री के दौरे भी होते हैं और विकास कार्यों में भी पिछले कुछ समय से तेज़ी आई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महीने में एक बार या कभी-कभी दो बार काशी की यात्रा करते हैं. काशी पहुंचने पर हर बार योगी विकास कार्यों की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करते हैं. हर बार महादेव के दर्शन पूजन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचते हैं.
CM योगी औसतन हर 21 दिन पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं. पहले कार्यकाल में काशी कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी था. ऐसे में योगी ने वाराणसी का कई बार दौरा कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से मार्च 2022 तक योगी ने कुल 74 बार श्री काशी विश्वनाथ में दर्शन किया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










