
हर हफ्ते 3 छुट्टियां, 4 दिन काम, अब ये देश आजमाने जा रहा नया सिस्टम!
AajTak
4 Day Week: 4 Day Week Global के पायलट प्रोग्राम मैनेजर Joe O’Connor कहते हैं कि जिस तरह ब्रिटेन में इस पायलट रन की शुरुआत हो रही है. ठीक ऐसा ही ट्रायल, अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी शुरू होगा.
4 day working week in Britain: ब्रिटेन में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक गुड न्यूज है. अब यहां जो लोग काम कर रहे हैं. उनके लिए एक नया सिस्टम शुरू होने वाला है. जिसके तहत यहां 4 दिन काम (4 Day Working) की व्यवस्था शुरू होने वाली है. मेट्रो यूके के मुताबिक, ब्रिटेन में शुरुआत में ट्रायल के तौर पर पूरे देश में सोमवार से ये व्यवस्था शुरू हुई है. जिसमें शुरुआत में 30 ब्रिटिश कंपनी हिस्सा लेंगी. कुछ कंपनियां अभी शामिल हो चुकी हैं. 4 दिन एक सप्ताह में काम का प्रोजेक्ट शुरुआत में पायलट व्यवस्था के तहत शुरू हुआ है. जिसमें कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. कर्मचारियों को किसी भी तरह की कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










