
'हर संभव मदद करेंगे...', किश्तवाड़ में मची तबाही पर बोले पीएम मोदी, राहुल गांधी ने भी जताया दुख
AajTak
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 33 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 120 लोग घायल हुए हैं. वहीं 200 से ज्यादा लोग लापता हैं. इस हादसे को लेकर पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई लोगों ने दुख जताया है.
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 33 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 120 लोग घायल हुए हैं. वहीं 200 से ज्यादा लोग लापता हैं. इस हादसे को लेकर पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई लोगों ने दुख जताया है.
पीएम मोदी ने कहा कि इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं. उन्होंने बताया कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है. राहत-बचाव कार्य जारी हैं, उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी किश्तवाड़ हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से आई तबाही के कारण कई लोगों की मौत और कइयों के लापता होने की ख़बर बेहद दुखद है. मैं प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और लापता लोगों के जल्द मिलने की आशा करता हूं. प्रशासन से आग्रह है कि राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाएं. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग और ज़रूरतमंदों की हरसंभव मदद करें.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










