
'हर रोज संविधान तोड़ रहे हैं..', क्रिमिनल प्रोसीजर बिल पर राज्यसभा में बोले पी चिदंबरम
AajTak
बुधवार को राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने दण्ड प्रक्रिया शनाख्त विधेयक 2022-The Criminal Procedure (Identification) Bill, 2022 पेश किया. चिंदंबरम ने कहा कि यह बिल असंवैधानिक है.
बुधवार को राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने दण्ड प्रक्रिया शनाख्त विधेयक 2022-The Criminal Procedure (Identification) Bill, 2022 पेश किया. 4 अप्रैल को यह बिल लोकसभा से पास हो चुका है. राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा की शुरुआत कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने की और बिल का विरोध किया.
अमित शाह ने कहा कि अंग्रेजों के समय में बना हुआ यह कानून, आज के समय के हिसाब से पर्याप्त नहीं है. विधि आयोग ने यह जरूरत समझी कि बंदी शनाख्त अधिनियम 1920 को बदलने की ज़रूरत है. विधि आयोग ने यह भी कहा कि पहचान के प्रायोजन से संकलित किए जाने वाले डेटा की श्रेणियों को सीमित नहीं रखना चाहिए. उन्नत वैज्ञानिक खोज से लिए जाने वाले सारे मपों की सूची में निरंतर वृद्धि होनी चाहिए. इसके साथ ही यह अनुशंसा भी की गई कि जिन व्यक्तियों के माप ली जा रही है उसके दायरे को विस्तृत करना चाहिए.
चिदंबरम ने बिल पर कही ये बात
इस बिल पर चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बिल का विरोध किया. उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि इस तरह का बिल पेश किया गया और पास किया गया. हम जाने-अनजाने में हर रोज संविधान तोड़ रहे हैं. मैं जानता हूं कि इस बिल को लोकसभा में पेश किया गया. मैंने पढ़ा कि लोकसभा में बिल को पारित करने और उन्हें स्टैंडिंग कमेटी और सलेक्ट कमेटी को देने के लिए कई सुझाव दिए गए. लेकिन मुझे अफसोस है कि सरकार ने एक भी सुझाव को स्वीकार नहीं किया. बिल लोकसभा से पास हो गया. मुझे डर है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, बिना सुझाव माने यह बिल राज्यसभा से भी पास हो जाएगा.
इस सुझाव को क्यों माना नहीं गया कि इस बिल को सेलेक्ट कमेटी या स्टैंडिंग कमेटी को सौंपा जाए. अगर हमने इस बिल के लिए 102 सालों का इंतजार किया है, तो क्या हम इसके लिए 102 दिनों का इंतजार नहीं कर सकते थे. इतनी जल्दी क्या थी. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता, इस बिल का मसौदा तैयार करने की ओनरशिप कौन ले रहा है. उन्होंने कहा कि मैं बताता हूं कि यह बिल खराब और खतरनाक क्यों है.
अदालत की एक टिप्पणी का हवाला देते हुए चिदंबरम ने कहा कि 2010 से देश में नार्को टेस्ट असंवैधानिक है. उन्होंने कहा कि बिल असंवैधानिक है. यह लोगों की स्वतंत्रता, गोपनीयता और गरिमा का उल्लंघन करता है. सरकार ने सेल्वी और पुट्टस्वामी मामलों में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसलों को ध्यान में नहीं रखा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








