
हर मिनट 1 रुपया भेजता है एक्स बॉयफ्रेंड... लड़की ने बताई ब्रेकअप के बाद की आपबीती
AajTak
इंटरनेट पर एक महिला की पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उसने अपने एक्स की हरकतों के बारे में बताया. महिला ने कहा कि उसने अपने एक्स को हर जगह से ब्लॉक कर दिया है, लेकिन वह उसे ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स के जरिए हर मिनट 1-1 रुपये भेजकर परेशान कर रहा है.जिसकी वजह से वो ट्रॉमा से गुजर रही है.
लंबे समय तक किसी के साथ रिश्ता बनाए रखना और फिर अचानक उसका टूट जाना हर किसी के लिए मुश्किल दौर होता है. कुछ लोग इसे भुलाकर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन कई लोग इस दर्द से उबर नहीं पाते.
जब एक साथी रिश्ते को खत्म करने के बावजूद दूसरे को खींचता रहे, तो यह मानसिक तनाव और ट्रॉमा की वजह बनती है. इंटरनेट पर ऐसी कहानियां अक्सर वायरल होती हैं, जहां ब्रेकअप के बाद भी एक्स पार्टनर पीछा नहीं छोड़ता और स्टॉकिंग या किसी अन्य तरीके से परेशान करता है.
इंटरनेट पर एक महिला की पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उसने अपने एक्स की हरकतों के बारे में बताया. महिला ने कहा कि उसने अपने एक्स को हर जगह से ब्लॉक कर दिया है, लेकिन वह उसे ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स के जरिए हर मिनट 1-1 रुपये भेजकर परेशान कर रहा है.जिसकी वजह से वो ट्रॉमा से गुजर रही है.
देखें पोस्ट
सोशल मीडिया पर क्या आया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हो रही है.इस मामले पर सोशल मीडिया पर मजेदार और गंभीर, दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं. एक यूजर ने लिखा-इसे मत ब्लॉक करो, मुफ्त में इंकम हो रही है.दूसरे ने कहा, 'अगर यह पूरा साल ऐसा करता रहा, तो 518400 रुपये बन जाएंगे. वहीं, कुछ ने इसे पेंशन स्कीम तक कह डाला. हालांकि, कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से लेते हुए महिला को लीगल एक्शन लेने की सलाह दी है. टॉक्सिक रिलेशनशिप और साइबर स्टॉकिंग जैसे मामलों में कानूनी कदम उठाना बेहद जरूरी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










