
'हर महीने 4 लाख रुपये काफी नहीं हैं?...', मोहम्मद शमी की पत्नी ने मांगे 10 लाख तो सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल
AajTak
मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी 2014 में हुई थी. 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए उनसे अलग होने का ऐलान किया था. दोनों की एक बेटी है.
सुप्रीम कोर्ट ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है. मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की गुजारा भत्ता बढ़ाने वाली मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी हुआ है.
हसीन जहां ने खुद को और अपनी बेटी के लिए मिलने वाले मासिक गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग की है. हसीन जहां ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके लिए 1.5 लाख रुपये और बेटी के लिए 2.5 लाख रुपये मासिक भरण-पोषण तय किया गया था.
इस याचिका में हसीन जहां ने कहा कि शमी की कमाई और जीवनशैली को देखते हुए यह राशि अपर्याप्त है, इसलिए अदालत से गुजारा भत्ता बढ़ाने की अपील की है. इस पर कोर्ट ने हसीन जहां से कहा कि क्या 4 लाख की रकम पर्याप्त नहीं है? कलकत्ता हाईकोर्ट ने शमी को 2.5 लाख बेटी और 1.5 लाख पत्नी को गुजारे भत्ते के रूप में देने का आदेश दिया था. इस पर हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
हसीन जहां ने चार लाख रुपये की रकम को नाकाफी बताते हुए 10 लाख रुपये हर महीने गुजारा भत्ता देने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की थी. अदालत ने इस पर पश्चिम बंगाल सरकार और मोहम्मद शमी को नोटिस भेजकर चार हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है और अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद निर्धारित की गई है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








