
हर महीने बस 5000 रुपये लगा कर ऐसे बना सकते हैं 25 लाख का फंड!
AajTak
अगर आप हर महीने 5,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि कैसे उससे 25 लाख रुपये तक का फंड तैयार किया जा सकता है.
सबसे पहली बात अगर आप निवेश को लेकर सजग हैं तो जितने कम उम्र में इसे शुरू कर सकें कर दें और नियमित निवेश को अपनी आदत बना लें. क्योंकि कम उम्र में खर्चे कम होते हैं तो निवेश करना आसान होता है और निवेश की आदत बन जाने के बाद आप खर्च पर नियंत्रण रखना सीख जाते हैं. (Representative Photo) वैसे तो निवेश के लिए बाजार में बहुत से विकल्प हैं. लेकिन SIP में निवेश अन्य माध्यमों की तुलना में बेहतर रिटर्न देता है और जोखिम भी कम रहता है. आप कई म्यूचुअल फंड कंपनियों के बारे में शोध कर अपने लिए उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं. इसके लिए विशेषज्ञों से परामर्श भी ले सकते हैं. (Representative Photo) ग्रीन पोर्टफोलिया के को-फाउंडर दिवम शर्मा की सलाह मानें तो आपको अपनी बचत संतुलित तरीके से निवेश करनी चाहिए. किसी एक ही तरह के फंड में निवेश करने से बेहतर है आप ब्लूचिप कंपनियों से लेकर स्मॉल कैप फंड तक में समान तरीके से निवेश करें.आप चाहें तो इन Axis Blue Chip Fund, Kotak Emerging Equity Fund, Tata Small Cap Fund, Nippon India Value Fund, ICICI Prudential Sensex India Fund में समान तौर पर निवेश कर सकते हैं. (Representative Photo)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










