
'हर बार की तरह राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिश की...', CM आवास के वीडियो पर बोलीं स्वाति मालीवाल
AajTak
स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडया पोस्ट में कहा है कि हर बार की तरह इस बार भी राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. अपने लोगों से ट्वीट करवाकर, आधी-अधूरी बिना संदर्भ की वीडियो चलाकर इसे लगता है कि ये इस अपराध को अंजाम देकर खुद को बचा लेगा. कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा. जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है. एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी.
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में शुक्रवार को नए-नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं. सबसे पहले इस संबंध में मालीवाल ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया. इसके बाद 13 मई की इस घटना का मालीवाल का एक कथित वीडियो सामने आया है. इस वीडियो के सार्वजनिक होने का बाद मालीवाल ने प्रतिक्रिया दी है.
स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडया पोस्ट में कहा है कि हर बार की तरह इस बार भी राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. अपने लोगों से ट्वीट करवाकर, आधी-अधूरी बिना संदर्भ की वीडियो चलाकर इसे लगता है कि ये इस अपराध को अंजाम देकर खुद को बचा लेगा. कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा. जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है. एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी.
क्या है इस कथित वीडियो में?
सीएम हाउस में 13 मई को स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोप हैं. मारपीट के आरोप अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर लगाए गए हैं. इस बीच शुक्रवार को 13 मई की घटना का एक कथित वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल सीएम हाउस के अंदर बैठी हैं जहां कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने को कहते हैं. इस दौरान वह विभव पर गुस्सा हो रही है. वह कहती हैं कि आज मैं इन सब लोगों को बताऊंगी.जो करना है करो, तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी....आप मेरी डीसीपी से बात कराइए अभी के अभी. मैं एसएचओ सिविल लाइंस से बात करूंगी पहले. जो होगा यहीं होगा. मुझे हाथ लगाया तो आप लोगों की भी नौकरी खाऊंगी.
इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी स्वाति से रिक्वेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर स्वाति कहती हैं, 'मैंने अभी 112 पर कॉल कर दी है, पुलिस को आने दीजिए, उसके बाद बात करते हैं. ' इस पर कर्मचारी कहते हैं कि पुलिस भी तो बाहर ही आएगी, यहां तक नहीं आएगी ना? स्वाति कहती हैं नहीं अब जो होगा अंदर ही होगा, अंदर आएगी. कर्मचारी स्वाति से बाहर आने का आग्रह करते है तो वह कहती हैं, 'फेंक दो उठाकर..आप फेंक दो.. ये गंजा साला..'

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







