
हर दिन 11,352 टन कचरा घरों से निकल रहा... कैसे दिल्ली की ब्यूटी पर दाग बन गए कूड़े के तीन पहाड़
AajTak
राजधानी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट में रविवार शाम को लगी आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली के 'कूड़े की पहाड़' की समस्या को उजागर कर दिया है. दिल्ली के घरों से हर दिन 11 हजार टन से ज्यादा कूड़ा निकलता है. इसमें से 35 फीसदी कूड़ा लैंडफिल साइट में डम्प कर दिया जाता है.
राजधानी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट यानी कूड़े के पहाड़ में लगी आग पर कई घंटों बाद काबू जरूर पा लिया गया है, लेकिन दिक्कतें खत्म नहीं हुई हैं.
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, लैंडफिल साइट पर रविवार शाम 5 बजकर 22 मिनट पर आग लगी थी. शुरुआत में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां यहां भेजी गई थीं. बाद में आठ गाड़ियां यहां भेजी गई थीं.
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग बुझने का दावा किया है.
हालांकि, आग की वजह से लैंडफिल साइट के आसपास रहने वालों को कई दिक्कतें हो रहीं हैं. एक स्थानीय ने न्यूज एजेंसी को बताया कि आग लगने की वजह से आने-जाने में दिक्कत हो रही है. सबसे ज्यादा परेशानी सांस लेने में हो रही है.
इस बीच सियासत भी खूब हुई. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2023 तक तीनों लैंडफिल साइट को हटाने का वादा किया था, लेकिन भ्रष्टाचार का खेल खेला गया. उन्होंने कहा कि जब बीजेपी सत्ता में आएगी तो एक साल के भीतर तीनों लैंडफिल साइट को हटा दिया जाएगा.
दिल्ली में तीन जगह 'कूड़े का पहाड़'

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









