
'हर ताले की चाबी होती है,' विपक्ष को एकजुट करने के सवाल पर जदयू का जवाब
AajTak
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हम अपने मकसद में सफल हो गए तो फिर भाजपा को पटखनी देने में कोई मुश्किल नहीं आएगी. लेकिन इसके लिए क्षेत्रीय पार्टियों को अपनी महत्वाकांक्षा छोड़नी होगी, तभी हम सफल हो पाएंगे. कांग्रेस को भी इस पर विचार करना होगा, जिन्हें कई राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों से मुकाबला करना पड़ता है.
कल तक नीतीश कुमार को पीएम पद का उम्मीदवार होने से इंकार करने वाले जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. नीतीश के दिल्ली दौरे से पहले मीडिया ने ललन सिंह से सवाल किया कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियों के महत्वाकांक्षा को कैसे पूरा करेंगे, इसे लेकर ललन सिंह ने जो कहा, उस पर भी सियासत गरमा सकती है.
बता दें कि नीतीश कुमार के साथ दिल्ली जाने वालों में मंत्री अशोक चौधरी, संजय झा और ललन सिंह शामिल हैं. ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार इसी काम के लिए तो दिल्ली में हैं, ताकि तमाम उन पार्टियों को एक साथ एक मंच पर लाएं, जो भाजपा को हराना चाहती हैं. ललन ने यह भी कहा कि हर ताले की चाबी होती है. विपक्ष एकमत होगा.
क्षेत्रीय पार्टियों को महत्वाकांक्षा छोड़नी होगी
उन्होंने कहा कि हम अपने मकसद में सफल हो गए तो फिर भाजपा को पटखनी देने में कोई मुश्किल नहीं आएगी. लेकिन इसके लिए क्षेत्रीय पार्टियों को अपनी महत्वाकांक्षा छोड़नी होगी, तभी हम सफल हो पाएंगे. कांग्रेस को भी इस पर विचार करना होगा, जिन्हें कई राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों से मुकाबला करना पड़ता है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आगे कहा कि नीतीश कुमार कभी भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं थे, उनका मकसद बस इतना है कि सब लोग एक साथ आ जाएं.
बीजेपी बोली- अब डिजिटल युग है, ताले-चाबी भूले जाओ
वहीं, बीजेपी ने ललन सिंह के बयान पर चुटकी ली है. पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अब कौन ताला चाभी रखता है, वो जमाना चला गया है. अब जमाना डिजिटल युग का आ गया है. देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदीजी को अपने दिल में बिठा रखा है. 2024 में एक बार फिर उन्हें प्रधानमंत्री पद पर बिठाने के लिए उस पर डिजिटल लॉक भी लगा दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










