
'हर जगह CCTV हो, अस्पताल या सड़क बढ़ाई जाए सुरक्षा', ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर पर बोले सौरव गांगुली
AajTak
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बीते दिन एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई थी. इस वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की अपील की और कहा कि अस्पताल हो या सड़क, सभी जगह सुरक्षा बढ़ानी चाहिए.
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर मृत पाई गई थी. इस दुखद घटना ने पूरे शहर में अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं. इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में मेडिकल स्टूडेंट्स और राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ता लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. वे फ्यूचर में ऐसी घटनाएं दोहराए, इसके लिए सख्त कार्रवाई और उचित उपाय करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने भी कड़े एक्शन की अपील की है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सार्वजनिक रूप से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मजबूत करने की जरूरतों पर भी जोर दिया. गांगुली ने कहा, "कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. यह वास्तव में बहुत भयानक है."
यह भी पढ़ें: 'ट्रेनी डॉक्टर जैसा कर दूंगा हाल...' कोलकाता में महिला डॉक्टर को अस्पताल में घुसकर दी धमकी
अस्पताल, सड़क हर जगह बढ़ानी चाहिए सुरक्षा
सौरव गांगुली ने सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने जैसे सुरक्षा प्रोटोकॉल को बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत का जिक्र किया और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. उन्होंने कहा, "सुरक्षा हर जगह होनी चाहिए, चाहे वह अस्पताल हो, मैदान हो, सड़कें हों."
इस घटना ने न सिर्फ लोगों में नाराजगी पैदा की है, बल्कि कोलकाता पुलिस आधिकारिक रूप से जांच में भी जुटी है. आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










