
'हर घर तिरंगा' में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, गृह मंत्री अमित शाह से CM योगी तक इन नेताओं ने फहराया तिरंगा
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत आजादी का अमृत महोत्सव के तहत की गई थी, ताकि लोग राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर लाकर स्वतंत्रता दिवस पर फहराएं. इस अभियान का उद्देश्य हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा फहराया. उन्होंने एक्स पर लिखा- आज #HarGharTiranga अभियान के तहत मैंने अपने आवास पर तिरंगा फहराया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज एक जन-आंदोलन बन चुका है, जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोता है और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है. यह दर्शाता है कि 140 करोड़ देशवासी उस स्वतंत्र भारत को विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए संकल्पित हैं, जिसका सपना असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से देखा था.
अमित शाह ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत आजादी का अमृत महोत्सव के तहत की गई थी, ताकि लोग राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर लाकर स्वतंत्रता दिवस पर फहराएं. इस अभियान का उद्देश्य हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उन्होंने बताया कि इस सोच के पीछे यह विचार है कि अब तक लोगों का तिरंगे से रिश्ता औपचारिक और संस्थागत रहा है, लेकिन इसे व्यक्तिगत और आत्मीय बनाने की जरूरत है.
मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया और कहा- हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश की शान और सम्मान है. लाखों लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर किए. आइए, हम भी पूरे उत्साह से स्वतंत्रता दिवस मनाएं और अपने घर पर तिरंगा फहराएं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अपने आवास पर तिरंगा फहराया. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया. केरल में बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम में तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए ध्वज फहराया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया. उसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और स्कूली छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा- यह तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारे वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता है. यह तिरंगा भारत की शान, सम्मान और गौरव का प्रतीक है, जिसे हर भारतीय के घर पर फहरना चाहिए. ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने हमारी सेना की वीरता और भारत की शक्ति को देखा है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









