
हरियाणा: मेवात में भगवा यात्रा को लेकर दो गुटों के बीच पथराव और फायरिंग, पत्थरबाजी में कई घायल
AajTak
हरियाणा के मेवात में दो गुटों के बीच में हिंसा और टकराव की खबर सामने आ रही है. पत्थरबाजी में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. भगवा यात्रा के दौरान अचानक दो गुट आमने-सामने आ गए और फिर हिंसा शुरू हो गई.
हरियाणा के मेवात में भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव की खबर आ रही है. भगवा यात्रा के दौरान अचानक से हुई पत्थरबाजी में कई लोगों के घायल होने की खबर है. मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद है लेकिन उसके वाबजूद भी पथराव हुआ है.दोनों तरफ से यहां हजारों लोगों का हुजूम है लेकिन मौके पर दो ही पुलिस की वैन मौजूद हैं. मौके पर बजरंग दल के वर्कर भी मौजूद हैं.
पुलिस मौके पर मौजूद
मौके पर कई फायरिंग की भी आवाज सुनी गई है. यहां पर और अधिक संख्या में पुलिस फोर्स भेजी जा रही है. फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि इस टकराव की शुरूआत कहां से हुई. पुलिस इसकी जांच में जुट रही है. आपको बता दें कि मेवात हरियाणा के संवदेनशील इलाकों में से एक है और यहां गौ तस्करी से हिंसा के कई मामले पूर्व में भी आ चुके हैं.
(इनपुट- अनमोल बाली)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









