
हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी, बिहार में भी यही होगा... राहुल गांधी के 'हाइड्रोजन बम' की बड़ी बातें
AajTak
देश के 12 राज्यों में शुरू हुई एसआईआर प्रक्रिया के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को वोट चोरी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आऱोप लगाए और बताया कि कैसे हरियाणा चुनाव में वोट चोरी की गई है.
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर 'वोट चोरी' को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया. कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाद हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि 'एच फाइल्स' किसी एक सीट की बात नहीं है, बल्कि राज्यों में वोट चोरी की बड़ी साजिश है.
राहुल ने कहा कि हरियाणा में पहली बार पोस्टल बैलट और असली वोटों का रुझान अलग रहा. पोस्टल बैलट में कांग्रेस को 76 और बीजेपी को सिर्फ 17 सीटें मिलतीं. पहले दोनों का रुझान एक जैसा होता था.
कांग्रेस नेता ने कहा कि एग्जिट पोल और पोस्टल बैलट में कांग्रेस आगे थी, लेकिन अंत में 22,779 वोटों से हार गई. एक लाख से ज्यादा वोटों का फर्क रहा. हमारे पास इसके सबूत हैं. उन्होंने दावा किया है कि वह जो भी बता रहे हैं, वह 100 प्रतिशत सच है.
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
1. राहुल गांधी ने एक युवती की तस्वीर दिखाई और कहा कि अलग-अलग नाम से 22 जगह पर इस लड़की का नाम दर्ज है. इस युवती ने कहीं सीमा, कहीं सरस्वती नाम से 22 वोट डाले. राहुल गांधी ने कहा कि ब्राजीलियन मॉडल का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में कैसे आया?
2. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुए. उन्होंने कैटेगरी-वाइज आंकड़े भी बताए और कहा कि 5 लाख 21 हजार से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर मिले.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









