
हरियाणा में सीट शेयरिंग पर टूट के कगार पर BJP-JJP गठबंधन? बिना दुष्यंत चौटाला के नई सरकार का होगा गठन!
AajTak
हरियाणा में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में अर्जुन मुंडा और तरुण चौक पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे. हरियाणा विधायक दल की बैठक दोपहर 12 बजे है.
हरियाणा की बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) की गठबंधन सरकार के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम है. हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है. इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है. कहा जा रहा है कि अब हरियाणा में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन नहीं रहेगा.
हरियाणा में विधायक दल की बैठक दोपहर 12 बजे बुलाई गई है. इस बैठक में अर्जुन मुंडा और तरुण चौक पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे. वहीं कुछ देर पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की आज दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की खबरें आई थी. इस दौरान लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर चर्चा होनी थी. दरअसल जेजेपी, बीजेपी से लोकसभा चुनाव में 1 से 2 सीटों की मांग कर रही है.
इससे पहले सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी दुष्यंत चौटाला ने मुलाकात की थी लेकिन चुनाव में गठबंधन को लेकर बात नहीं बन पाई. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बीजेपी दरअसल जेजेपी को सीट देने के पक्ष में नहीं है. जेजेपी को हरियाणा बीजेपी भी सीट देने के पक्ष में नहीं है. बीजेपी सभी दस सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है.
इस बीच हरियाणा के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने कहा कि मैंने कल मुख्यमंत्री खट्टर से मुलाकात की थी. हम पहले ही सीएम मनोहर लाल खट्टर की सरकार को अपना समर्थन दे चुके हैं. हम लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं. मुझे लगता है कि जेजेपी से गठबंधन टूटने की प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो गई है.
90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा की मौजूदा स्थिति
बीजेपी - 41

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











