
हरियाणा में वोटिंग की तारीख बदली, अब 5 अक्टूबर को मतदान, J-K और Haryana दोनों के नतीजे 8 अक्टूबर को
AajTak
चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव की तारीख बदल दी है. अब राज्य में 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्बूटर को मतदान होगा. वहीं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर, दोनों राज्यों की मतगणना की तारीख भी बदली गई है. दोनों राज्यों में अब चार अक्टूबर की जगह 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी.
चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव की तारीख बदल दी है. अब राज्य में 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्बूटर को मतदान होगा. वहीं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर, दोनों राज्यों की मतगणना की तारीख भी बदली गई है. दोनों राज्यों में अब चार अक्टूबर की जगह 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी.
चुनाव आयोग की तरफ से इसको लेकर बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि हरियाणा में आगामी त्योहार के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है. दरअसल, बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए निर्णय लिया गया, जो अपने गुरु जम्बेश्वर की याद में सदियों से आसोज अमावस्या उत्सव मनाते आ रहे हैं.
बीजेपी-INLD ने भी की थी तारीख बदलने की मांग
बीजेपी और इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) की ओर से भी चुनाव आयोग से तारीख बदलने की मांग की गई थी. दोनों दलों ने आयोग से लिखित रूप से अनुरोध करते हुए कहा था कि चुनाव की तारीख (1 अक्टूबर) को आगे बढ़ाया जाए क्योंकि यह तारीख सप्ताहांत, सार्वजनिक छुट्टियों और धार्मिक त्योहारों से टकरा रही है. उनके अनुसार, 29 और 30 सितंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टियां हैं, और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण फिर से अवकाश रहेगा. ऐसे में लोग छुट्टियों का फायदा उठाकर अपने शहर से बाहर जा सकते हैं, जिससे मतदान का प्रतिशत कम हो सकता है.
वहीं कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव की तारीख बदलने का विरोध किया था. इन दलों का कहना था कि बीजेपी अपनी संभावित हार से डर रही है, इसलिए तारीख बदलने की मांग कर रही है.
हरियाणा में एक ही चरण में होना है मतदान

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










