
हरियाणा में ट्रिपल मर्डर, बड़े भाई ने छोटे भाई, उसकी पत्नी और तीन महीने के बच्चे को मौत के घाट उतारा
AajTak
हरियाणा के सोनीपत जिले में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई, उसकी पत्नी और उनके तीन महीने के मासूम बच्चे को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है.
हरियाणा के सोनीपत में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसके परिवार की धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गया. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, सोनीपत जिले के बिंधरोली गांव का रहने वाला अमरदीप नगर निगम में कौशल रोजगार कार्यालय के तहत परिवार पहचान पत्र विभाग में कर्मचारी था और उसने मधु नाम की युवती से इंटरकास्ट शादी की थी. दंपति को तीन महीने पहले ही एक बेटे हुआ था, लेकिन किसी बात को लेकर अमरदीप का भाई मंदीप उससे ईर्ष्या करता था.
घर में सो रहे भाई, उसकी पत्नी और बच्चे को मार डाला
देर रात जब अमरदीप घर के आंगन में सो रहा था तब पहले तो मंदीप ने अमरदीप पर धारदार हथियार से हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतारा और बाद में मधु और तीन माह के मासूम शिवम की भी बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. जैसे ही सुबह परिवार ने तीनों के शव खून से लथपथ देखे तो उनके होश उड़ गए और गांव में सनसनी का माहौल बन गया. वारदात की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया. क्राइम ब्रांच की कई टीमें मंदीप की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुटी हैं ताकि उसकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो सके और इसका पता लगाया जा सके की आखिरकार क्यों मंदीप ने इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया.
हिसार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो सालों को मारी गोली
इस मामले में पुलिस ने क्या बताया?

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










