
हरियाणा: भारी वाहनों की नो एंट्री, ड्रोन से निगरानी.. नूंह पुलिस ने जारी किया मेवात ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का रूट मैप
AajTak
हरियाणा के नूंह में 14 जुलाई से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा धूमधाम से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है. सुरक्षा के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरों का उपयोग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. एडीजीपी की बैठक में यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं पर चर्चा हुई. भारी वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन जारी किया गया है.
Braj Mandal Jalabhishek Yatra in Nuh: हरियाणा के नूंह में इस साल भी 14 जुलाई से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा आयोजित होने जा रही है. यह यात्रा हर साल की तरह इस बार भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी. यात्रा के दौरान सैकड़ों भक्त जल अभिषेक के लिए ब्रज क्षेत्र से होकर गुजरेंगे.
इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं ताकि यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक समाप्त हो सके. नूंह पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है.
एडीजीपी ने सुरक्षा को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें पुलिस अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की बेहतर व्यवस्था पर चर्चा हुई. इसके अलावा, भारी वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन एडवाइजरी भी जारी की गई है. यात्रा के दिन भारी वाहनों को मुख्य मार्गों से हटाकर अलग रास्ते से गुजरने के निर्देश दिए गए हैं.
भारी वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन एडवाइजरी जारी
14 जुलाई 2024 को जिला नूंह में प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान भारी वाहनों के लिए नूंह पुलिस ने रूट डायवर्जन को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है.
यह भी पढ़ें: Palwal: नूंह की लुटेरी दुल्हन ने पलवल में भी रचाया ब्याह, पांच लाख लेकर हुई फरार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








