
हरियाणा पर 'हाइड्रोजन बम' चलाकर बिहार जीत पाएंगे राहुल गांधी? 'वोट चोरी' के नए दावों के साथ जेन-Z पर दांव
AajTak
राहुल गांधी का दावा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव चोरी हुए थे और इस चोरी के पीछे चुनाव आयोग और बीजेपी का गठजोड़ है. इस बार राहुल गांधी का संदेश केवल विपक्ष या आयोग के लिए नहीं, बल्कि भारत के Gen-Z युवाओं के लिए भी है.
बिहार में पहले चरण का मतदान कल यानी 6 नवंबर को होना है, और उससे ठीक 24 घंटे पहले राहुल गांधी ने हरियाणा चुनावों को लेकर ऐसा राजनीतिक ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ा है, जिसने पूरे देश की राजनीति को हिला दिया है. राहुल गांधी का दावा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव चोरी हुए थे और इस चोरी के पीछे चुनाव आयोग और बीजेपी का गठजोड़ है.
लेकिन इस बार राहुल गांधी का संदेश केवल विपक्ष या आयोग के लिए नहीं, बल्कि भारत के Gen-Z युवाओं के लिए भी है. यानी 13 से 28 साल के वो 37 करोड़ युवा, जो देश की कुल आबादी का करीब 26% हिस्सा हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी भारत के Gen-Z युवाओं को चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए भड़का रहे हैं?
राहुल गांधी का नया 'Gen-Z फॉर्मूला'?
ये सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि राहुल गांधी ने हरियाणा में वोट चोरी के आरोप लगाते हुए भारत के Gen-Z युवाओं से कहा कि अगर भारत के लोकतंत्र को बचाना है तो Gen-Z युवाओं को आगे आना होगा और उन्हें अपनी ताकत दिखानी होगी. जबकि इससे पहले कभी भी राहुल गांधी अपने भाषणों में Gen-Z युवाओं का कभी कोई जिक्र नहीं करते थे.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









