
हरियाणा चुनाव की गुत्थी... BJP के बराबर वोट शेयर पाने के बावजूद कैसे हार गई कांग्रेस?
AajTak
हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के लगभग बराबर वोट शेयर होने के बावजूद बीजेपी ने ज्यादा सीटें जीतीं. इसका कारण बीजेपी का अपने वोटों को सही इलाकों में केंद्रित करना और कांग्रेस का वोट शेयर को सीटों में तब्दील न कर पाना रहा.
बीजेपी ने हरियाणा में तीसरी बार जीत दर्ज कर ली है. भाजपा की यह जीत कई राजनीतिक विशेषज्ञों और सर्वेक्षण करने वालों के लिए हैरान कर देने वाली रही. यह चुनाव काफी नजदीकी था, जिसमें बीजेपी ने कांग्रेस से सिर्फ 1 प्रतिशत से भी कम वोटों से बढ़त बनाई. 2019 के मुकाबले कांग्रेस ने 11 प्रतिशत वोट ज्यादा पाए जबकि बीजेपी का वोट शेयर सिर्फ 3 प्रतिशत बढ़ा. फिर भी बीजेपी ने कांग्रेस को 11 सीटों के अंतर से हरा दिया. अब सवाल यह है कि कांग्रेस, जो चुनाव जीतने की मजबूत दावेदार मानी जा रही थी, इतने करीब होते हुए भी कैसे हार गई?
वोट शेयर और सीटों के बीच फर्क क्यों?
यह पहली बार नहीं है जब किसी पार्टी ने ज्यादा वोट मिलने के बावजूद कम सीटें जीती हों. उदाहरण के लिए 2018 के मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी को 41.6 प्रतिशत वोट मिले और उसने 109 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 41.5 प्रतिशत वोट मिलने के बावजूद 114 सीटें मिलीं.
ऐसा क्यों होता है? क्योंकि भारत में 'फर्स्ट पास्ट द पोस्ट' सिस्टम है. इस सिस्टम में जो उम्मीदवार सबसे ज्यादा वोट पाता है, वह चुनाव जीतता है. यानी आपको जीतने के लिए सबसे ज्यादा वोट चाहिए, न कि सारे वोट.
हरियाणा में क्या हुआ?
इस बार के हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने 39.94 प्रतिशत यानी लगभग 40 प्रतिशत वोट पाए. जबकि कांग्रेस को 39.09 प्रतिशत यानी लगभग 39 प्रतिशत वोट मिले. यह सिर्फ 0.85 प्रतिशत का अंतर था. फिर भी बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस सिर्फ 37 सीटें जीत पाई. कांग्रेस ने 11 प्रतिशत वोट बढ़ाए जबकि बीजेपी का वोट शेयर सिर्फ 3 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन फिर भी बीजेपी की सीटें ज्यादा आ गईं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









