
हरियाणा के DGP का गैंग कल्चर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गायकों पर शिकांजा, अपराधी की तरह होगी ट्रीटमेंट
AajTak
हरियाणा के DGP ओपी सिंह ने रविवार को पुलिस अधिकारियों को संगीत और वीडियो के जरिए गैंग कल्चर को बढ़ावा देने वाले गायकों पर सख्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
हरियाणा के DGP ओपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. राज्य में जो गायक, संगीत और वीडियो के जरिए गैंग कल्चर को बढ़ावा दे रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. हरियाणा में इस तरह की जीवनशैली को खत्म करने के आदेश दिए गए हैं.
डीजीपी ने कहा कि ये लोग चंद मिनटों में ही युवाओं को उनके माता-पिता की ओर से दी गई शिक्षा और समाज के अनुशासन को तहस-नहस कर देते हैं.
जो गायक ऐसा करते हैं उन्हें अपराधी की तरह ही देखा जाना चाहिए. उनके खिलाफ सख्य कार्रवाई करनी चाहिए.उनके गाने युवाओं के गलत रास्ते पर ले जाने पर मजबूर कर देते हैं.
हरियाणा पुलिस ने शुरू की थी कार्रवाई
हरियाणा पुलिस ने इस साल की शुरुआत में उन गानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी जो कथित तौर पर बंदूक जैसे कल्चर को बढ़ावा देते हैं, हिंसा का प्रचार करते हैं और नफरत भड़काते हैं.इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गायकों, सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी नज़र रखी गई है.
पत्र में इन बातों का जिक्र

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










