
हरियाणा की हार पर राहुल गांधी का गुस्सा स्वाभाविक है, लेकिन समस्या तो वो खुद भी हैं | Opinion
AajTak
जिस तरीके से अपनी बात कहने के बाद समीक्षा बैठक से राहुल गांधी उठ कर चले गये, साफ है कि हरियाणा की हार को लेकर वो साथी कांग्रेस नेताओं के रवैये से हद से ज्यादा खफा हैं. राहुल उन्हीं कांग्रेस नेताओं से नाराज़ हैं, जिनके हाथ में हाथ डालकर वे चुनाव प्रचार कर रहे थे.
राहुल गांधी कांग्रेस की उस बैठक में ज्यादा देर नहीं रुके जो हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा को लेकर बुलाई गई थी. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, और पर्यवेक्षकों के साथ साथ प्रभारी भी मौजूद थे.
कांग्रेस ने हार के कारणों का पता लगाने के लिए जल्दी ही एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने का भी फैसला किया है - बैठक को लेकर खबर ये भी है कि राहुल गांधी ने अपनी बात रखी और फिर उठ कर चले गये, जिसे उनकी नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है.
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा चुनाव जीत सकती थी, लेकिन राज्य के नेताओं का निजी स्वार्थ हावी रहा.
लेकिन सवाल ये भी तो उठता है कि क्या राहुल गांधी को चुनाव के दौरान ये दिखाई नहीं देता है कि नेता अपना हित पार्टी के हित से ऊपर रख रहे हैं?
राहुल गांधी ने 2019 में भी ऐसा ही कहा था, लेकिन उसका कोई उपाय क्यों नहीं खोजा गया. अगर ये मामला सुलझा लिया गया होता, तो अब तो ऐसी नौबत ही नहीं आती.
राहुल गांधी की ये बात चुनाव का नेतृत्व कर रहे सिर्फ भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में रही, या उनके साथ गहरे मतभेदों को लेकर चर्चा में रहीं कुमारी सैलजा को लेकर कही, ये साफ नहीं है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









